Let’s travel together.

गैरतगंज तहसील में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

0 54

– शासकीय-अर्धशासकीय संस्थानों में फहराया तिरंगा, निकली प्रभात फेरियां व रैलियां; 

– स्कूली बच्चों ने दीं रंगारंग प्रस्तुतियां

– सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

देश की आजादी की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को गैरतगंज तहसील क्षेत्र के नगरीय एवं ग्रामीण अंचलों में स्वतंत्रता दिवस एवं यौमे आजादी का पर्व पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। सुबह से ही नगर और गांवों में राष्ट्रीय ध्वज की शान दिखाई दी। स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगे लेकर प्रभात फेरियां निकालीं और देशभक्ति के गीतों से वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।

तहसील क्षेत्र के विभिन्न शासकीय, अर्धशासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम और देश की आजादी के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

प्रमुख शासकीय संस्थानों में हुआ ध्वजारोहण

गैरतगंज जनपद पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष विजय पटेल ने ध्वजारोहण किया। नगर परिषद कार्यालय में अध्यक्ष जनेश कुमार मंटू सिंघई ने तिरंगा फहराया। एसडीएम कार्यालय में एसडीएम हर्षित चौधरी तथा तहसील कार्यालय में तहसीलदार श्रीमती अमृता सुमन ने ध्वजारोहण किया।

पुलिस थाने में टीआई डीपी लोहिया, कृषि विभाग में वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी गोविंद नामदेव तथा महिला एवं बाल विकास विभाग में परियोजना अधिकारी अरुणा गरोड ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

सीएम राइज स्कूल में प्राचार्य सुनील डजक, उत्कृष्ट विद्यालय में प्राचार्य सीपीसी दीवार तथा सिविल अस्पताल में डॉ. संदीप यादव ने ध्वजारोहण किया।

ग्राम गढ़ी में भी उत्साह और उमंग का माहौल

ग्राम गढ़ी में स्वतंत्रता दिवस का पर्व विशेष उत्साह के साथ मनाया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़ी में सरपंच सैय्यद मसूद अली पटेल एवं प्राचार्य भगवान सिंह खंगार ने ध्वजारोहण किया।

ग्राम पंचायत कार्यालय गढ़ी में सरपंच सैय्यद मसूद अली पटेल एवं सचिव बृजमोहन जाटव ने तिरंगा फहराया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सेवा सहकारी संस्था में भागचंद चौरसिया एवं कैलाश तिवारी ने परिक्षेत्र कार्यालय में रेंजर नीरज शर्मा तथा पुलिस चौकी में एएसआई तेजपाल सिंह ने ध्वजारोहण किया।

शासकीय प्राथमिक विद्यालय लोहागढ़ में उपसरपंच बृजेश जाटव ने, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में प्रबंधक नवाज सिद्दीकी ने, शासकीय यूनानी औषधालय में पूर्व जनपद सदस्य खेमचंद चौरसिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. मनीष सूर्यवंशी तथा शासकीय मिडिल स्कूल में पालक संघ अध्यक्ष दुलीचंद जाटव प्रधान अध्यापक ज़ाकिर मंसूरी ने ध्वजारोहण किया।छात्रावास में जनपद सदस्य रिजवान खान, उद्यान विभाग में अधीक्षक सुरेंद्र सिंह रघुवंशी तथा शासकीय प्राथमिक शाला मनकपुर टोला में रतन लाल आदिवासी एवं जयदीप शर्मा ने ध्वजारोहण किया।

मदरसा फाजिलिया असअदुल मदारिस में मौलवी शमीम एवं मुफ्ती इनामुर रहमान तथा प्राथमिक शाला दरगाह कालोनी में एचएम श्री ओईके द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी शान से फहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तहसील क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं सहकारी संस्थाओं में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सेवा सहकारी बैंक ग़ैरतगंज में प्रबंधक गिरवर सिंह रघुवंशी ने ध्वजारोहण किया। सेवा सहकारी संस्था चांदोनी गढ़ी में प्रबंधक भगवान सिंह तथा सेवा सहकारी संस्था चांदपुर में प्रबंधक गुड्डू तिवारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

ग्राम पंचायत हिनोतिया खास में सरपंच नन्ने लाल सलावट, ग्राम पंचायत तशीदपुर में सरपंच श्रीमती मीणा बाई एवं सचिव अबध नारायण ठाकुर, ग्राम पंचायत बासादेही में सरपंच राजेश विश्वकर्मा एवं सचिव कैलाश तिवारी ने ध्वजारोहण किया।

इसी प्रकार ग्राम पंचायत कढैया में सरपंच श्रीमती भागबाई, रूप सिंह सलावट एवं सचिव अबध नारायण ठाकुर की उपस्थिति में झंडावंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रभात फेरियों और रैलियों में गूंजे देशभक्ति के नारे

विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक प्रभात फेरियां निकाली गईं। हाथों में तिरंगा लिए छोटे-छोटे बच्चे एवं स्कूली छात्र-छात्राएं देशभक्ति के गीत गाते हुए नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से गुजरे। कई स्थानों पर सामूहिक रैलियां भी निकाली गईं, जिनमें जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

विद्यालयों में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण, नृत्य एवं अन्य रंगारंग प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

ग्राम पंचायत ने विद्यार्थियों को वितरित की मिठाई

ग्राम पंचायत घड़ी द्वारा क्षेत्र के शासकीय विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को मिठाई वितरित की गई। मिठाई वितरण को लेकर बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दिया।

वहीं अमृत सरोवर तालाब पर उपसरपंच ब्रिजेश जाटव एवं पंच रतन लाल आदिवासी ने ध्वजारोहण किया।

ग्राम सभा में विकास कार्यों पर हुई चर्चा

राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर ग्राम पंचायत गढ़ी कार्यालय में ग्राम सभा का भी आयोजन किया गया। ग्राम सभा में पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों से संबंधित विभिन्न प्रस्ताव रखे गए तथा ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं नागरिक मौजूद रहे।

इस प्रकार पूरे गैरतगंज तहसील क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस का पर्व आपसी भाईचारे, देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। तिरंगे की आन-बान-शान के बीच लोगों ने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपने संकल्प को दोहराया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड कार्यालय भवन पर शान से फहराया तिरंगा     |     बिरगांव की 150 फीट विशाल तिरंगा यात्रा बनी देशभक्ति और एकता की मिसाल     |     कल निकलेगी भव्य ‘माँ माही शबरी कावड़ यात्रा’, तैयारियाँ पूर्ण; जगह-जगह होगा जोरदार स्वागत     |     पेंशनर्स ने रोपे कदंब पौधे ,वर्षाकाल में भी जारी रहेगा ‘कदम-कदम पर कदंब’ अभियान     |     सांची विश्वविद्यालय में फहराया तिरंगा     |     धार जिले में तिरंगे का अपमान: लेड़गांव पंचायत में आड़ा फहराया राष्ट्रीय ध्वज, भड़के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा     |     नशामुक्त भारत के संकल्प को मिल रहा जनसमर्थन     |     गैरतगंज तहसील में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस     |     स्वतंत्रता संग्राम से संविधान निर्माण तक जैन समाज का योगदान : मुनि श्री अभय सागर     |     भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया ध्वजारोहण      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811