Let’s travel together.

गैस की अल्टी पलटी का अवैध कारोबार पुनः शुरू

0 128

अल्टी पलटी वालों को मिल रहे भरपूर सिलेंडर
-छापे के बाद बीस रुपये किलो बढाया रेट

सुरेन्द्र जैन
सांकरा निको धरसीवा
घरेलू गैस की कालाबाजारी ओर घरेलू गैस से खतरनाक 5 किलो के प्राइवेट सिलेंडरों में अल्टी पलटी का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है कुछ दिन पूर्व सांकरा में खाद्य विभाग की छापामार कार्यवाही के बाद बन्द हुआ अवैध कारोबार सप्ताहभर बन्द रहने के बाद पुनः शुरू हो गया लेकिन अब प्रतिकिलो बीस रुपये बढ़ा दिया गया है।
धरसीवा के सांकरा सिलतरा क्षेत्र में अवैध रिफलिंग थमने का नाम नहीं ले रही वहीं घरेलू सिलेंडरों से अल्टी पलटी रिफलिंग का अवैध कारोबार करने वालों को उज्ज्वला की होम डिलीवरी के नाम पर कुछ एजेंसीयो से पहुचाकर भी घरेलू सिलेंडर दिए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक धरसीवा क्षेत्र के चरोदा कूँरा सिलतरा व सांकरा में दर्जनों स्थानों पर यह काला कारोबार धड़ल्ले से होता है कुछ एजेंसी संचालक तीस तीस किलो मीटर दूर से भी उज्ज्वला की होम डिलीवरी के नाम पर अल्टी पलटी करने वालों को घरेलू सिलेंडर पहुचाकर देते हैं ।

130 रुपये किलो से बढ़कर 150 रुपये किलो हुए दाम
खाद्य विभाग की कार्यवाही के बाद घरेलू गैस सिलेंडरों से प्राइवेट 5 किलो ग्राम के सिलेंडरों में गैस की अल्टी पलटी रिफलिंग करने वाले जो पहले 130 रुपये किलो में गैस डालकर देते थे अब उन्होंने इसका रेट 150 रुपये किलो कर दिया है छुटभैयों की मदद से यह अवैध कारोबार जोर शोर से जारी था लेकिन कुछ दिन पहले खाद्य विभाग की टीम द्वारा छापामार कार्यवाही के बाद अवैध कार्य करने वाले अब सिलेंडरों को दुपहिया में रखकर श्रमिक कालोनियों में जाकर भी 150 रुपये किलो में गैस भरने जा रहे हैं

अवैध कारोबार से कामर्शियल पर विपरीत प्रभाव
घरेलू गैस को 150 रुपये किलो में प्राइवेट सिलेंडरों में रिफलिंग यानी अल्टी पलटी करने वालो के कारण एजेंसियों के व्यवसायिक 5 केजी नीले सिलेंडर की रिफिल पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है क्योकि अल्टी पलटी करने वाले लोग घरेलू सिलेंडरों से ही कमर्शियल में गैस की अल्टी पलटी करते हैं।
लेबर ठेकेदार दिलाते हैं उधारी में
ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा सांकरा में घरेलू गैस से प्राइवेट सिलेंडरों में गैस की रिफलिंग का अवैध कारोबार सांकरा के जेके विडियोहाल क्षेत्र से लेकर सांकरा मेन रोड से लेकर सोण्डरा तक लगभग दर्जन भर स्थानों पर होता है और जिन मकानों में मकान मालिक नहीं रहते उनमे किराए के कमरे व किराए की दुकान लेकर यह अवैध कार्य संचालित होता है लेकिन इस अवैध कार्य को बढाने में कुछ लेबर ठेकेदारों के भी अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग रहता है सहयोग ऐंसा की लेबर ठेकेदार प्रदेश के दूरस्थ अंचलों ओर पड़ोसी राज्यों की लेबर को फेक्ट्रियो में सप्लाई करते हैं लेकिन उन्हें राशन व अन्य घरेलू सामान के लिए नगदी नहीं देते बल्कि हर ठेकेदार की अपनी एक निश्चित दुकान है जहां से वह लेबर को गैस किराना आदि लेने बोलते हैं इसलिए मजबूरी में लेबर को गैस उन्ही के यहां से 150 रुपये किलो में भरवाना ओर प्राइवेट सिलेंडर खरीदना पड़ता है जिसका मनमाना दाम भी दुकानदार लगाते हैं यदि ठेकेदार अपने खास् दुकानदारों से उधार न दिलाकर लेबर को सामान खरीदने नगदी देंगे तो लेबर कम से कम दाम में सुरक्षित गैस या लकड़ी या कॉयला सिगडी लेकर काम चला सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड कार्यालय भवन पर शान से फहराया तिरंगा     |     बिरगांव की 150 फीट विशाल तिरंगा यात्रा बनी देशभक्ति और एकता की मिसाल     |     कल निकलेगी भव्य ‘माँ माही शबरी कावड़ यात्रा’, तैयारियाँ पूर्ण; जगह-जगह होगा जोरदार स्वागत     |     पेंशनर्स ने रोपे कदंब पौधे ,वर्षाकाल में भी जारी रहेगा ‘कदम-कदम पर कदंब’ अभियान     |     सांची विश्वविद्यालय में फहराया तिरंगा     |     धार जिले में तिरंगे का अपमान: लेड़गांव पंचायत में आड़ा फहराया राष्ट्रीय ध्वज, भड़के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा     |     नशामुक्त भारत के संकल्प को मिल रहा जनसमर्थन     |     गैरतगंज तहसील में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस     |     स्वतंत्रता संग्राम से संविधान निर्माण तक जैन समाज का योगदान : मुनि श्री अभय सागर     |     भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया ध्वजारोहण      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811