– रायसेन का अर्जुननगर,हाउसिंग बोर्ड कालोनी,रामलीला मैदान,कलेक्ट्रेट परिसर में जल भराव
रायसेन ।जिले में पिछले 24 घंटे से हो रही तेज बारिश ने शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। जिला मुख्यालय रायसेन सहित जिले के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रायसेन में तेज बारिश के बाद शहर के कई हिस्से जलमग्न नजर आए। जिला मुख्यालय के बस स्टैंड के पास हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की ओर जाने वाले रास्ते पर बारिश का पानी भर गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।

वहीं अर्जुननगर क्षेत्र में भी सड़कें पानी में डूबी नजर आईं।कलेक्ट्रेट में भी जलभराव के कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगह सड़क और जलभराव का अंतर ही नजर नहीं आया।

लगातार बारिश के चलते जिले के अन्य इलाकों में भी जलभराव की स्थिति सामने आई है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल शहर की जल निकासी व्यवस्था को लेकर उठ रहा है। बारिश के दौरान हर साल कई इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आती है, लेकिन इसके स्थायी समाधान की जरूरत अब भी बनी हुई है।

फिलहाल बारिश का दौर जारी रहने से प्रशासन के सामने जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी की निकासी और लोगों को राहत पहुंचाने की चुनौती है।