Let’s travel together.

परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर

0 15

परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर

सागर। मुनि श्री चंद्र सागर महाराज ने भाग्योदय तीर्थ में कहा कि संसार में चारों ओर विनाश की संभावनाएं बढ़ रही हैं। बारूद के ढेर पर रखा एक परमाणु बम पलभर में सारी मानव सभ्यता को समाप्त कर सकता है। ऐसे में मनुष्य को बाहरी संसार की चिंता के साथ अपने भीतर भी परिवर्तन लाना होगा और संकल्प करना होगा कि राग, द्वेष और मोह को प्रतिदिन थोड़ा-थोड़ा कम करेंगे।

मुनि श्री कहा कि गुरु के सामने दर्शन हो जाएं और उनकी मुस्कान प्राप्त हो जाए तो व्यक्ति स्वयं को अत्यंत पुण्यशाली समझे। गुरु और भगवान से जुड़ी स्मृतियां जीवनभर प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि जिसके स्वप्न में गुरु अथवा प्रभु आते हैं, उसका जीवन धन्य हो जाता है।

मुनि श्री ने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में राग, द्वेष और मोह को निरंतर कम करने का प्रयास करना चाहिए। राग के रंगों में रंगने के बजाय वीतरागता की ओर बढ़ना ही वास्तविक साधना है। राग-द्वेष और मोह संसार के बंधनों को बढ़ाते हैं, जबकि इनसे दूर होना आत्मकल्याण और मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करता है।

उन्होंने कहा कि गुरुदेव ने जो कार्य संसार से मुक्ति के लिए सौंपा है, साधक को उसी दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। इसके विपरीत संसार में मनुष्य की प्रवृत्ति निरंतर जोड़ने और संग्रह करने की रहती है। परिग्रह का त्याग मनुष्य को राग से दूर करता है और आत्मा को सद्गति की ओर ले जाता है।

उन्होंने प्राकृतिक जीवनशैली पर भी जोर देते हुए कहा कि आज फलों को समय से पहले रासायनिक पदार्थों से पकाया जा रहा है। इससे शरीर पुष्ट होने के बजाय प्रभावित होता है। पहले प्राकृतिक रूप से पके आम की खुशबू घर-आंगन तक आती थी, लेकिन कृत्रिमता ने प्रकृति की उस सुगंध को भी प्रभावित कर दिया है। मनुष्य को प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर जीवन जीने की आवश्यकता है।

मुनि श्री ने कहा कि जब तक आंख लगी है, तब तक परिग्रह का त्याग है। इस प्रकार का संयम और त्याग राग को कम करने का प्रभावी माध्यम है। यदि इसी भाव में जीवन का अंत हो तो व्यक्ति सद्गति का पात्र बन सकता है। इसलिए जीवन का उद्देश्य संग्रह बढ़ाना नहीं, बल्कि राग को क्षीण कर आत्मकल्याण की दिशा में आगे बढ़ना होना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |     सावन में बढ़ा भोले बाबा का उत्साह, 120 युवाओं की कांवड़ यात्रा      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811