Let’s travel together.

रायसेन पुलिस द्वारा शासकीय सांदीपनी स्कूल में “पुलिस सृजन संवाद” कार्यक्रम का आयोजन

0 30

विद्यार्थियों को साइबर अपराध, मानव तस्करी एवं पॉक्सो एक्ट सहित कानून एवं अधिकारों की दी गई जानकारी

रायसेन ।पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को कानून, उनके अधिकारों एवं वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शासकीय सांदीपनी स्कूल उमावि, रायसेन में पुलिस सृजन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसेन दीपक नायक की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी, शासकीय सांदीपनी स्कूल के प्राचार्य, कृषक सेवा संघ रायसेन के श्री अनिल भबरे, रक्षित निरीक्षक श्रीमती कविता डामोर, निरीक्षक निशा अहिरवार एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। महिला थाना रायसेन की थाना प्रभारी निरीक्षक निशा अहिरवार द्वारा मानव तस्करी के संबंध में जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को मानव तस्करी के स्वरूप, उससे बचाव के उपाय तथा संदिग्ध परिस्थितियों में तत्काल पुलिस को सूचना देने के संबंध में जागरूक किया गया।

साइबर सेल से आरक्षक जयदेव कुर्मी द्वारा विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड एवं ऑनलाइन अपराधों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए OTP, PIN, पासवर्ड एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने तथा सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने के संबंध में महत्वपूर्ण सावधानियां बताईं।

उप निरीक्षक श्रद्धा द्वारा पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के संबंध में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। उन्होंने बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों, उनके कानूनी अधिकारों तथा किसी भी प्रकार की असहज या संदिग्ध स्थिति उत्पन्न होने पर बिना भय के अपने अभिभावक, शिक्षक अथवा पुलिस को जानकारी देने के लिए प्रेरित किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  दीपक नायक द्वारा विद्यार्थियों से संवाद करते हुए जीवन के अधिकार, हमारे संविधान, नागरिकों के मौलिक अधिकार एवं कानून के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने विद्यार्थियों को कानून का पालन करने, अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों को समझने तथा समाज में सकारात्मक एवं जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और पुलिस के बीच संवाद एवं विश्वास को मजबूत करना तथा युवाओं को अपराधों से बचाव, कानूनी अधिकारों और सुरक्षित व्यवहार के प्रति जागरूक करना रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों में उकेरा विकसित भारत का सपना, भाषणों में रखे प्रभावी विचार     |     वन अधिकार पट्टे ने बदली रूपबसंत की जिंदगी     |     बाबा पीर फतेह उल्लाह शाह साहब के तीन दिवसीय उर्स का समापन, कुल की दुआ में मांगी अमन-चैन की दुआ     |     गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811