Let’s travel together.

लूट की वारदात करनेवाले लुटेरों को तत्काल पकडऩे मे पुलिस को मिली बडी सफलता

0 49

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन

भोपाल से विदिशा जाते समय एक किसान एवं अपने साथी के साथ अपने भतीजे से मिलने जागेश्वर लोधी के साथ विदिशा जा रहा है ग्राम मढा के पास तीन मोटर साइकिल सवार लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दे डाला ।थाने में सूचना मिलते ही सांची पुलिस ने लुटेरों की घेराबंदी करते हुए उन्हें पकडऩे मैं सफलता प्राप्त कर ली ।

इन दिनों सांची पुलिस पूरी तरह से सतर्क दिखाई दे रही है तथा अपराधियों पर नकैल कसने का बीडा उठा लिया है ऐसा ही एक लूट का मामला तब सामने आया जब एक किसान पप्पू लोधी पुत्र सेवाराम लोधी उम्र 42 वर्ष निवासी माता सेमरा विदिशा जो किसानी का काम करता है जागेश्वर के साथ भोपाल गया था तथा वहां से अपने भतीजे से मिलने विदिशा जा रहा था कि उदयगिरि रोड पर ग्राम मढा के पास रात्रि सवा ग्यारह बजे बाथरूम एवं बीडी पीने रुके थे कि तभी विदिशा से आ रहे तीन व्यक्ति बिना नंबर की मोटर साईकिल पर आकर रुक गए तथा पप्पू लोधी एवं जागेश्वर को पीछे से पकड़ लिया तथा पप्पू से तीन हजार रुपये छुडा लिए एवं आधार कार्ड तथा जागेश्वर से एक हजार रुपये एवं मोबाइल तथा पर्स कृषि केंद्र की रसीद तथा पत्नी छोटीबाई का एटीएम कार्ड छीन कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए पीडित किसान ने तत्काल 112 पुलिस वाहन को सूचना दी तथा वाहन पुलिस द्वारा थाने को सूचना दी गई तथा तत्काल थाने सांची पहुंचे एवं पुलिस को तीनों लुटेरों का हुलिया बताया पुलिस ने तत्काल घेराबंदी करते हुए उन्हें अपनी गिरफ्त में ले लिया तथा पीडित से पहचान कराई गई तथा तीनों आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया पुलिस ने फरियादी पप्पू लोधी की रिपोर्ट पर अप क्र 171/26 धारा 309 (4) BNS पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से 3900/ रुपये मोबाइल पर्स लूट मे प्रयुक्त मोटर साइकिल जप्त कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ।आरोपियों के नाम केशव राजपूत पिता महेंद्र राजपूत 20 वर्ष सुनपुरा विदिशा निखिल सेन पिता कैलाश सेन उम्र 24 वर्ष मोहनगिरि विदिशा आकाश बाल्मीकि पिता कल्लू उम्र 20 वर्ष सुनपुरा विदिशा

जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक नायक के मार्ग दर्शन एवं एसडीओ पी श्रीमती प्रतिभा शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेरा बंदी करते हुए आरोपियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया ।इस मामले में मुख्य भूमिका निभाने वाले थाना प्रभारी रामविलोचन शर्मा स उ नि चंद्र पाल सिंह प्र आ प्रकाश सिंह धुर्व सिंह रामकरण शर्मा सुरेश गोहे आर, योगेश रघुवंशी एवं सौरभ रघुवंशी की भूमिका महत्वपूर्ण रही

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811