Let’s travel together.

हरियाणा से जब तक दिल्ली के हक का जल नहीं मिलता… आतिशी ने शुरू किया पानी सत्याग्रह

0 73

दिल्ली में जल संकट गहराता जा रहा है, उधर दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी आज से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गई हैं. आतिशी ने पानी सत्याग्रह करने से पहले राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उनके साथ आप सांसद संजय सिंह और सुनीता केजरीवाल भी नजर आईं. आतिशी ने कहा कि दशकों पहले बापू ने आम लोगों के अधिकार के लिए सत्याग्रह का रास्ता अपनाया था. आज बापू के दिखाए रास्ते पर चलते हुए मैं भी अनशन पर बैठ रही हूं. इसी के साथ उन्होंने ऐलान किया कि जब तक मेरे दिल्लीवालों को हरियाणा से उनके हक का पानी नहीं मिल जाता, तब तक सत्याग्रह जारी रहेगा.

पानी के लिए अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठने से पहले आतिशी आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचीं और उनके परिवार से मिलीं. उन्होंने कहा कि दिल्ली में पानी की कमी अब भी बनी हुई है. आज भी 28 लाख दिल्लीवालों को पानी नहीं मिल रहा. उन्होंने आरोप लगाया कि सारी कोशिशें करने के बाद भी हरियाणा सरकार दिल्ली को पूरा पानी नहीं दे रही.

सुनीता केजरीवाल का ईडी पर हमला

इस मौके पर अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने ईडी पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि केजरीवाल जी की जमानत का आदेश अपलोड भी नहीं हुआ था कि ईडी हाईकोर्ट स्टे लगाने के लिए पहुंच गई. ईडी अरविंद केजरीवाल जी के साथ मोस्टवांटेड आतंकवादी की तरह व्यवहार कर रही है. ईडी का यह रुख बहुत चौंकाने वाला है.

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि क्या हरियाणा सरकार को पानी पर राजनीति करनी चाहिए? उन्होंने कहा कि जब कहीं संकट आता है तो चारों तरफ से लोग बिना किसी भी भेदभाव के मदद करते हैं लेकिन हरियाणा सरकार जिस तरह से व्यवहार कर रही हैं, वह बहुत चौंकाने वाला है

संजय सिंह का हरियाणा सरकार पर हमला

इस मौके पर आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली में पानी की समस्या को लेकर बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने कहा किसी भी धर्म में, किसी भी देश में पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य माना जाता है. ये हमारे समाज की मान्यता है, इंसान क्या पशु पक्षी भी प्यासे नहीं रहने चाहिए. हममें से तमाम लोगों ने मुफ्त प्याऊ देखा है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी पानी पर बहुत ही खतरनाक राजनीति कर रही है.

संजय सिंह ने कहा कि हमारे देश में विभिन्न राज्यों के बीच पानी का बंटवारा तय है. दिल्ली में हरियाणा का पानी आता है, हरियाणा में पंजाब का पानी आता है. लेकिन पंजाब में जब आम आदमी पार्टी की सरकार हरियाणा को पानी दे रही है तो हरियाणा सरकार दिल्ली को पानी क्यों नहीं देना चाहती?

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी(दिशा समिति )की  बैठक आयोजित     |     आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित साँची उपडाकघर का वर्चुअल किया गया लोकार्पण     |     सावन के अंतिम को गूंजा हर-हर महादेव, 160 कांवड़ियों ने शिवाजी पर चढ़ाया नर्मदा जल     |     तीन दिन की झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर, दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित     |     एमपी टुडे की खबर का असर ::हाइवे पर गड्ढों से हादसों के बाद जागा एमपी आरडीसी; हाईवे-18 पर शुरू हुआ गड्ढे भरने का काम     |     लावारिश नवजात शिशु को पुलिस की तत्परता से मिला जीवनदान     |     हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा धरसींवा, हजारों कावड़ यात्रियों ने किया मुक्तेश्वर धाम में जलाभिषेक     |     शारडा एनर्जी एंड पावर लिमिटेड, सिलतरा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     मुआवजे की राशि पर फोटो खिंचाकर वाहवाही नहीं, परिवार के साथ खड़े होने की हे जरूरत      |     वेयरहाउस के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली से मूंग चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811