देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन
सांची रायसेन किन्नरों का आपसी विवाद पहुंचा थाने सांची किन्नरों ने आरोप लगाते हुए रायसेन किन्नरों के विरुद्ध थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा हे।
जानकारी के अनुसार सांची रायसेन किन्नरों का अपने क्षेत्रों को लेकर एवं जान से मारने की धमकी को लेकर विवाद पुलिस तक पहुंच गया है बताया जाता था सांची एवं रायसेन किन्नर क्षेत्र को लेकर विवाद बढ गया है इसी मामले को लेकर सांची किन्नर सांची थाने पहुंचे तथा थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन सौंपा ।ज्ञापन में कहा गया है कि सांची किन्नरों को लगातार दो वर्षों से रायसेन किन्नरों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही हैं धमकी देने वालों में रायसेन के गीता तमना नायक हीना सकीला रायसेन शामिल है तथा 28 जुलाई को भी रायसेन के उक्त किन्नऱो द्वारा सांची के किन्नर साथियों द्वारा मारने की कोशिश की गई थी तथा ज्ञापन में कहा गया है कि हमारे क्षेत्र में उक्त किन्नर द्वारा अवैध वसूली की जा रही हैं तथा सांची किन्नरों के सामने गाडी अडा दी थी तथा कहा कि यहां कहीं दिख मत जाना नहीं तो तुम्हें व तुम्हारे गुरू को जान से मार देगें तथा उन लोगों द्वारा हम सांची के किन्नरों की थानों में झूठी रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई है आगेज्ञापन में कहा गया है कि यदि हमारे एवं हमारे साथियों के साथ कोई घटना घटित होती हैं तो रायसेन के उक्त किन्नर जवाब दार होगें ।इस प्रकार अब सांची रायसेन किन्नरों का क्षेत्र में वसूली को लेकर दोनों गुट आमने सामने आ गए है तथा मामला थाना तक पहुंच गया है ।