भोपाल ।डिस्ट्रिक्ट 3233 G2 के अंतर्गत लायंस क्लब समृद्धि, भोपाल के सत्र 2026–27 का पदस्थापना एवं शपथ ग्रहण समारोह रवांटा रेस्टोरेंट, भोपाल में अत्यंत गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।
समारोह में सत्र 2026–27 के लिए अध्यक्ष (President) डॉ. रेखा पाण्डेय, सचिव (Secretary) डॉ. भावना राय पटेल एवं कोषाध्यक्ष (Treasurer) डॉ. विशाखा श्रीवास्तव ने अपने पद एवं दायित्वों की शपथ ग्रहण की।
इस अवसर पर क्लब के पूर्व पदाधिकारियों (PSTs) की गरिमामयी उपस्थिति में 7 नए सदस्यों ने भी लायंस इंटरनेशनल की सदस्यता ग्रहण करते हुए सेवा, समर्पण एवं मानवता के प्रति कार्य करने की शपथ ली।

समारोह के मुख्य अतिथि MJF Lion Manish Shah थे। Installation Officer के रूप में FVDG MJF Lion Dr. Pankaj Maru ने नवगठित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई, जबकि Induction Officer SVDG MJF Lion Sanjay Saxena ने नए सदस्यों को लायंस परिवार में शामिल कर सदस्यता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में Club Administrator Dr. Anshu Singh, Zone Chairperson Lion Dr. Veena Kurrey, First Vice President Dr. Archana Mankar सहित लायंस क्लब समृद्धि के सभी सदस्य उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नवगठित टीम को शुभकामनाएँ देते हुए सेवा, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने का आह्वान किया।
समारोह का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। सभी सदस्यों ने लायंस इंटरनेशनल के आदर्श वाक्य “We Serve” को आत्मसात करते हुए समाज सेवा के विभिन्न आयामों में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।