मनोज बैरागी सरदारपुर धार
सरदारपुर जनपद पंचायत सरदारपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सगवाल में इन दिनों चारों तरफ गंदगी का साम्राज्य है।
पेयजल टंकी के पास कचरे का ढेर, ग्रामीण परेशान
गांव के मुख्य रास्तों और रहवासी इलाकों में जलजमाव व कचरे के कारण ग्रामीणों का जीना मुहाल हो चुका है। सबसे चिंताजनक स्थिति गांव की पेयजल टंकी के पास की है, जहां निर्माणधीन भवन के पास पर बदबूदार पानी जमा हो रहा और प्लास्टिक का कचरा तैर रहा है।वर्तमान मे सचिव के पास दो पंचायत का भी प्रभार है। दोहरे कार्यभार के कारण वे पंचायत को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं, जिससे बुनियादी व्यवस्थाएं बदहाल हो चुकी हैं।
विधायक प्रताप ग्रेवाल व सीईओ पीटर की सक्रियता पर जमीनी अमला फेर रहा पानी
एक तरफ जहां क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल अपने कुशल नेतृत्व, सादगी और जनसेवा के संकल्प के साथ क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए दिन-रात सक्रिय हैं; वहीं दूसरी तरफ जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) पीटर भी अपनी निष्पक्ष, ईमानदार और पारदर्शी कार्यशैली से व्यवस्थाओं को सुधारने में जुटे हुए हैं।

विडंबना:शीर्ष स्तर पर मजबूत राजनैतिक इच्छाशक्ति और प्रशासनिक कड़ाई होने के बावजूद, निचले स्तर के मैदानी अमले की सुस्ती और लापरवाही इन दोनों के संयुक्त प्रयासों पर पानी फेर रही है।
प्रशासन द्वारा सगवाल पंचायत में तत्काल प्रभाव से एक स्थाई सचिव की नियुक्ति की जाए, ताकि दोहरे प्रभार की समस्या समाप्त हो और लोगों को इस नारकीय स्थिति से जल्द राहत मिल सके।
इनका कहना
शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन और स्वछता को लेकर जनता की सेहत से खिलवाड़ किसी भी सूरत में मंजूर नहीं है।
जोशुआ पीटर सीईओ जनपत सरदारपुर