विधायक डॉ. प्रभूराम चौधरी का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया
दर्जनों स्थानों पर हुआ भव्य स्वागत, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
सैयद मसूद अली पटेल रायसेन
सांची विधानसभा क्षेत्र के विधायक, मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के उपाध्यक्ष डॉ. प्रभूराम चौधरी का जन्मदिन बुधवार को पूरे रायसेन जिले में उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भोपाल से रायसेन तक विभिन्न स्थानों पर समर्थकों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जगह-जगह पुष्पवर्षा, हार-फूल मालाओं से अभिनंदन, केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की गई।
इस अवसर पर जिला पंचायत, जनपद पंचायत, नगर परिषद, भाजपा संगठन, सरपंच संगठन, विभिन्न कर्मचारी संगठनों, पेंशनर्स एसोसिएशन, सामाजिक संगठनों तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने डॉ. चौधरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं अर्पित कीं। कार्यक्रमों में पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीना (बबलू भैया), जनपद पंचायत अध्यक्ष विजय पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश कुमार ‘मिंटू’ सिंघाई, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार पठारिया, संजय कुमार जैन, वीर सिंह पटेल, सरपंच संगठन के अध्यक्ष शरद पाराशर, सरपंच संगठन जिला अध्यक्ष अरविंद राजपूत, ग्राम पंचायत गढ़ी के सरपंच सैयद मसूद अली पटेल, सरपंच नन्हेंलाल सिलावट, सैयद दाऊद अली पटेल, प्रेम सिंह ठाकुर, बद्री अहिरवार, राजेश ठाकुर, रूप सिंह अहिरवार, जनपद सदस्य रिजवान खान, दीपक धाकड़, पुरुषोत्तम साहू, भागचंद चौरसिया, आशीष कुमार जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने डॉ. प्रभूराम चौधरी के जनसेवा के कार्यों की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व में सांची विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. चौधरी हमेशा क्षेत्र के विकास, किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं जरूरतमंदों के हितों के लिए समर्पित रहे हैं।
जन्मदिन समारोह के दौरान पूरे मार्ग पर समर्थकों का उत्साह देखने लायक था। अनेक स्थानों पर स्वागत मंच बनाए गए, पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मान किया गया तथा मिठाइयां वितरित कर लोगों ने अपनी खुशी व्यक्त की। पूरे दिन चले इस जन्मोत्सव ने रायसेन जिले में एक जनउत्सव का रूप ले लिया।