Let’s travel together.

सरकारी जमीन पर कब्जे का खामियाजा,15–20 परिवार 10 दिनों से पानी में चलने को मजबूर

0 12

निकासी नहीं होने से बढ़ी परेशानी, स्कूल जाते समय छोटे-छोटे बच्चे होते हैं परेशान

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम सेमरा के तराईपुरा मोहल्ले में पंचायत द्वारा रोड के दोनों तरफ दो रोड़ों का निर्माण कर दिया गया है। कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर कथित अतिक्रमण का खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं। मोहल्ले में पंचायत द्वारा दोनों ओर सड़क बना दी गई, लेकिन बीच का हिस्सा गहरा होने से पिछले 10 दिनों से एक से डेढ़ फीट तक पानी जमा है। पानी की निकासी का कोई रास्ता नहीं होने से करीब 15 से 20 परिवारों को रोज इसी पानी से होकर निकलना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि मोहल्ले में जलभराव की सबसे बड़ी वजह सरकारी भूमि पर किए गए कथित कब्जे हैं। आरोप है कि इसी कारण यहां नाली का निर्माण नहीं हो पा रहा है। यदि नाली बन जाए तो जमा पानी आसानी से निकल सकता है और लोगों को राहत मिल सकती है।

बरसात के मौसम में जमा पानी से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। लोगों को घर से बाहर निकलने, स्कूल जाने और रोजमर्रा के कार्यों के लिए गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। लगातार जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाकर तत्काल नाली का निर्माण कराया जाए, ताकि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बरसात बढ़ने पर हालात और गंभीर हो सकते हैं।

ग्रामीणों की प्रमुख मांगें 

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया जाए।,तराईपुरा मोहल्ले में तत्काल नाली का निर्माण कराया जाए,जलभराव वाले स्थान से पानी की शीघ्र निकासी कराई जाए,बरसात के दौरान लोगों की सुरक्षा के लिए अस्थायी व्यवस्था की जाए।

10 दिन पहले बारिश हुई थी तब से अब तक मोहल्ले के रोड पर एक से डेढ़ फुट पानी भरा हुआ है इसी पानी में से होकर ग्रामीण, पढ़ने वाले बच्चों सहित सभी मोहल्ला के लोग निकल रहे हैं। सबसे ज्यादा समस्या छोटे-छोटे पढ़ने वाले बच्चों को होती है जिससे उनके कपड़े गंदे हो जाते हैं।

तुलसी लोधी मोहल्ला निवासी

कुछ दिन पहले ही तराई पूरा मोहल्ला में पंचायत द्वारा रोड के दोनों तरफ आरसीसी रोड का निर्माण कार्य किया गया है लेकिन कुछ लोगों ने सरकारी जगह पर कब्जे कर रखें जिस कारण नाली का निर्माण नहीं हो पा रहा है। जिससे पानी जमा हो गया है। अगर कब्जे हट जाए तो नाली का निर्माण हो सकता है।

भानु लोधी सरपंच सेमरा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ई-टोकन खाद वितरण प्रणाली बंद करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने सौंपा ज्ञापन     |     पुरानी रंजिश में तलवार से प्राणघातक हमला, तीन घायल; एक सागर रेफर     |     गीदगढ़ में विद्युत शिविर: 46 आवेदनों का मौके पर निराकरण, 12 नए बिजली कनेक्शन जारी     |     अपर मुख्य सचिव ने जिले के ग्राम तिजालपुर में नेपियर ग्रास खेती का किया निरीक्षण     |     मानसून की बेरुखी से संकट में धान की खेती, 50 गांवों के किसान परेशान     |     सरकारी जमीन पर कब्जे का खामियाजा,15–20 परिवार 10 दिनों से पानी में चलने को मजबूर     |     बालमपुर घाटी की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त, टूटी रेलिंग बनी बड़े हादसे का इंतजार     |     सीमा चौहान बनी बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष     |     अतिथि विद्वान महासंघ नें मंत्री,मुख्यमंत्री एवं मजदूर संघ का किया धन्यवाद     |     कुंबरगढ़ स्थित प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर  की बावड़ी में दी बच्चो की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811