Let’s travel together.

शिवपुरी में सुरक्षा जवान भर्ती शिविर का आयोजन, 55 युवाओं का चयन  

0 9

जयपुर में एक माह का प्रशिक्षण, 14 से 25 हजार तक मिलेगा वेतन  

पीएफ, पेंशन, मेडिकल सहित अन्य सुविधाएं भी होंगी उपलब्ध

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं भारत सरकार के पसारा एक्ट-2005 के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय शिवपुरी के सहयोग से सिक्योरिटी स्किल काउंसलिंग इंडिया लिमिटेड जयपुर द्वारा सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिला मुख्यालय स्थित जिला रोजगार कार्यालय में भर्ती शिविर का आयोजन किया गया। इससे पूर्व जिले के विभिन्न विकासखंड मुख्यालयों पर भी ऐसे भर्ती शिविर आयोजित किए गए।

भर्ती शिविर में जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। युवाओं की शारीरिक दक्षता, ऊंचाई, वजन एवं अन्य निर्धारित मापदंडों के आधार पर परीक्षण किया गया। भर्ती अधिकारी श्री सुरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रक्रिया के बाद कुल 55 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

श्री कुमार ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को जयपुर में एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत उन्हें देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों, औद्योगिक क्षेत्रों एवं कॉर्पोरेट कंपनियों में सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर के पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 14 हजार रुपये से 25 हजार रुपये प्रतिमाह वेतनमान मिलेगा। साथ ही उन्हें पीएफ, पेंशन, ग्रेच्युटी, मेडिकल सुविधा, बीमा, समय-समय पर वेतन वृद्धि एवं पदोन्नति के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

शिविर में शामिल हुए युवाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के भर्ती अभियान बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भविष्य में भी युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए इस तरह के शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सीमा चौहान बनी बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष     |     अतिथि विद्वान महासंघ नें मंत्री,मुख्यमंत्री एवं मजदूर संघ का किया धन्यवाद     |     कुंबरगढ़ स्थित प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर  की बावड़ी में दी बच्चो की मौत     |     सहकारी समितियों के प्रबंधक एवं कर्मचारियों की वेतन व्यवस्था बदहाल, आर्थिक संकट गहराया     |     एशबाग डबल मर्डर केस: पुलिस ने जारी की संदिग्धों की तस्वीरें, सूचना देने वाले को ₹50 हजार का इनाम     |     प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन ने शिवराज सिंह चौहान का जताया आभार,भवन बनेगा वृद्धजनों का केंद्र     |     पेंशन हितग्राहियों की समस्याओं के समाधान हेतु पार्षद की पहल     |     चलते ट्रक मे पीछे से जा घुसी मोटरसाइकिल,एक की मौत एक घायल      |     युवक  ईमानदारी की मिसाल बना महंगा मोबाइल संबंधित तक सुरक्षित लौटाया     |     पुराने हाईवे मार्ग पर गड्ढों की रिपेयरिंग का काम शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811