Let’s travel together.

व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस 

0 160

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

दोना पत्तल व्यापारी पर कुछ युवकों द्वारा अड़ीबाजी करके जानलेवा हमला कर वाहन में तोड़फोड़ किए जाने का मामला दर्ज होते ही पुलिस ने चारों आरोपितों को विभिन्न धाराओं में मामला दर्जकर गिरफ्तार करके उनके जुलूस निकाला।

वार्ड क्र.16 हदाईपुर निवासी सौरभ जैन पिता ऋषभ जैन का श्याम नगर में दोना पत्तल का कारखाना है , जिसे शाम को वह बंद करके अपने घर जा रहा था कि हदाईपुर रोड़ पर आदर्श मैरिज गार्डन के सामने अचानक उसकी गाड़ी के आगे आरोपित सुमित शर्मा अपने तीन अन्य साथियों के साथ आ गया और गाड़ी रोकर लाठी से उसने गाड़ी का कांच फोड़ा दिया ओर उसके साथियों राज ठाकुर एवं दो अन्य व्यक्तियों ने गाड़ी का गेट खोलकर उसे बाहर खींच लिया और अड़ीबाजी करते हुए शराब पीने के लिए पैसे मांगे नहीं देने पर उसके साथ मारपीट कर गंभीररूप से घायल कर दिया , जिससे उसके सिर , हाथ , पांव ओर शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई है।

चारों आरोपितों ने लाठियों से उसकी गाड़ी , मोबाइल तोड़ दिया ओर भाग गए।उसके पिता एवं भाई अक्षय ने आकर उसे सिविल अस्पताल में लाकर भर्ती कराया।पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्जकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला ताकि ऐसे अपराधियों में कानून का ख़ौफ़ पैदा हो सके।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले नगर पालिका के खिलाफ उतरे कई पार्षद, किया धरना प्रदर्शन       |     सड़क चौड़ीकरण में तकनीकी खामियों से पहली बारिश में खुली पोल, कई मार्ग हुए जलमग्न     |     गढ़ी ग्राम पंचायत में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811