भोपाल। इनर व्हील क्लब ऑफ भोपाल राइज़ द्वारा डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में “मिशन वन क्लब वन डायलिसिस” के अंतर्गत एक विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत जरूरतमंद रीनल (किडनी) मरीजों के लिए डायलिसिस की व्यवस्था कर मानव सेवा का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर सुप्रसिद्ध नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. गोपेश मोदी का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. गोपेश मोदी ने किडनी को स्वस्थ बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर विशेष बल दिया।

कार्यक्रम में क्लब की पास्ट प्रेसिडेंट रुखसाना मोहसिन, प्रेसिडेंट शीबा परवेज, सेक्रेटरी उज़मा सलीम, ट्रेजरर मुमताज़, आईएसओ डॉ. भाव्या राय पटेल, एडिटर शीबा अंसारी सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।