Let’s travel together.

हाईवे पर लूट के प्रयास का खुलासा, सांची पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

0 10

ईंट मारकर वाहन रुकवाने की कोशिश करने वाले आरोपियों को वारदात के कुछ ही दिनों में दबोचा

देवेंद्र तिवारी सांची, रायसेन

सांची पुलिस ने हाईवे पर लूट के प्रयास के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस के अनुसार 29 जून की रात लगभग 1 बजे आमखेड़ा पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात बदमाशों ने एक वाहन को रोकने के उद्देश्य से उस पर ईंट फेंकी, जिससे वाहन चालक शिवशंकर यादव घायल हो गए। घटना की रिपोर्ट पर थाना सांची में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309(6) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गठित पुलिस टीम ने मामले की जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम आमखेड़ा निवासी दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने वाहन रोककर लूट की नीयत से ईंट फेंकने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ईंट बरामद कर दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।गिरफ्तार आरोपियों में गैलेश पिता कमल सिंह बंजारा (20 वर्ष) तथा अर्जुन उर्फ डोला पिता रमेश बंजारा (18 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम आमखेड़ा शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।त्वरित कार्रवाई और सतर्क विवेचना से सांची पुलिस ने गंभीर वारदात का शीघ्र खुलासा कर कानून-व्यवस्था के प्रति अपनी सक्रियता का परिचय दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए 13 केंद्र तय, किसानों को मिलेगी व्यवस्थित खरीदी की सुविधा     |     दबंगों से मुक्त कराई 150 बीघा पट्टे की जमीन, 64 आदिवासी परिवारों को मिला कब्जा     |     शिवपुरी में अवैध कॉलोनियों पर चला जेसीबी, मनियर में सड़कें हटाईं; कॉलोनाइजरों को नोटिस       |     मदनपुर में वन माफिया बेलगाम: 5 वर्षों में सैकड़ों एकड़ वन भूमि पर कर लिया कब्जा     |      गढ़ी वन परिक्षेत्र में अंतर्राज्यीय सागौन तस्करों का बड़ा हमला,चार आरोपी गिरफ्तार, एक दर्जन से अधिक फरार     |     बच्चे ही हमारे देश का भविष्य हैं- अनुज शर्मा     |     एक माह के घरेलू अधिगम अभियान के बाद बच्चों की प्रगति का होगा पुनः आकलन     |     हाईवे पर लूट के प्रयास का खुलासा, सांची पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     बड़ा बदलाव: ग्रामीणों को अब मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने पूरी की तैयारियां     |     सेफ क्लिक 2.0 अभियान,  पुलिस की साइबर सुरक्षा रैली, ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचने के दिए गुर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811