भोपाल । बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल की एन सी सी ईकाई द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कर किया गया।

प्राचार्य डा संजय जैन ने सभी को हरित और मिशन लाइफ शपथ दिलाते हुए पृथ्वी और उसके प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा करने की पूरी कोशिश , ऐसी आदतें जिससे संसाधनों की कम से कम बर्बादी हो।एकल उपयोग प्लास्टिक सामग्री का उपयोग न करना प्लास्टिक बैग की जगह पेपर बैग और कपड़े के बैग का इस्तेमाल,ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने ऊर्जा और पानी का संरक्षण करूँने तथा पर्यावरण को बचाने के लिए अपने दैनिक जीवन में हर संभव बदलाव लाने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर ए एन ओ डा वर्षा चौहान, डा कीर्ति श्रीवास्तव, डा कमलेश नेगी , डा अर्चना जैन , डा सुषमा जादौन , प्रो शालिनी तिवारी सहित स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे