भोपाल। मध्यप्रदेश के सिने कलाकारों के एकमात्र संगठन “द नेशनल सिनेवर्कर्स यूनियन मध्यप्रदेश (NCWU MP)”द्वारा राजधानी भोपाल के एक निजी होटल में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
प्रेस को जारी बयान में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष इंजी. आर.के. दादौरिया ने बताया कि “प्रदेश में सिनेक्षेत्र की विभिन्न विधाओं – अभिनय, रंगकर्म, संगीत, निर्देशन, फिल्म निर्माण, पटकथा लेखन एवं लघु फिल्म निर्माण से जुड़े सभी कलाकारों को एक मंच पर लाना हमारे संगठन का मुख्य उद्देश्य है।

इस अवसर पर NCWU MP के प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी सुनील सोन्हिया जी* (सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी, वरिष्ठ रंगकर्मी, गायक, अभिनेता, लघु फिल्म निर्माता-निर्देशक, पत्रकार) का जन्मदिन केक काटकर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

सुनील सोन्हिया के जन्मदिन पर मुंबई से पधारे एल.एक्स. फिल्म्स के डायरेक्टर एल.एक्स. यादव ने अपनी आगामी वेब सीरीज”चिंटू संग चमेली की स्क्रिप्ट का विमोचन संगठन के पदाधिकारियों द्वारा करवाया। इस वेब सीरीज का फिल्मांकन मध्यप्रदेश की खूबसूरत लोकेशन्स पर किया जाएगा। सीरीज में संगीत मध्यप्रदेश के उभरते संगीतकार अशोक विश्वकर्मा ने दिया है।

उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ रंगकर्मी ,गायक अभिनेता व लघुफ़िल्म निर्माता निर्देशक सुनील सोन्हिया, प्रतिभा सांस्कृतिक समिति की अध्यक्ष श्रीमती विद्या सोन्हिया, एंकर प्रतिभा सोन्हिया, श्रीमति रजनी चौरे, कार्यक्रम के संयोजक अभिनेता एवम लघुफ़िल्म निर्माता निर्देशक आर.के. दादौरिया, समाज सेविका श्रीमती अनीता दादौरिया, रंगकर्म निर्देशक आज़म खान, लघु फिल्म निर्देशक तारिक मिर्ज़ा, रंगकर्म निर्देशिका सुश्री सिंधु धौलपुरे, वरिष्ठ अभिनेत्री सुश्री मीना सिंह भदौरिया, अभिनेता आलोक गच्च, साहित्यकार एवं रंगकर्मी नवरतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ अभिनेत्री श्रीमती सुदीप्ता सक्सेना, सुनील सक्सेना,अभिनेता महबूब खान, गायक बैंकर राजीव तिवारी, गायक विपिन शर्मा ,श्रीमती सपना शर्मा,इंजी. आशु खान, वरिष्ठअभिनेत्री अनुराधा राव, अभिनेत्री टीना राव, दूरदर्शन भोपाल की मशहूर एंकर श्रीमती पुरवा राय , अतुल राय, अभिनेत्री करुणा शाही,अभिनेता व संगठन के उपाध्यक्ष गजानन भाटिया, अभिनेत्री सुश्री अर्चना सिंह, सुश्री अदा सिंह, संगठन के महासचिव बृजेश श्रीवास्तव, अभिनेता मनीष सोनी, कास्टिंग डाइरेक्टर व अभिनेता नितेश पाराशर, अभिनेत्री सुश्री अमृता श्रीवास्तव, अभिनेता रघु गोयल सहित अनेक गणमान्य कलाकार, गायक एवं संगीतकार उपस्थित रहे।