Let’s travel together.

बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल,25 दिवसीय निशुल्क ब्यूटी एंड वेलनेस ट्रेनिंग

0 135

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

दीवानगंज के भवानी चौक पर आयोजित 25 दिवसीय निशुल्क ब्यूटी एंड वेलनेस प्रशिक्षण कार्यक्रम ने ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को आत्मनिर्भरता की नई राह दिखाई। सांची विकासखंड अंतर्गत आयोजित यह प्रशिक्षण  25 मई तक चलेगा। जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लेकर सौंदर्य एवं वेलनेस से जुड़ी आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।

यह प्रशिक्षण पलक समाज के तत्वावधान में आयोजित किया गया जा रहा है। जिसमें ट्रेनर पलक मालवीय और निधि जैन ने छात्राओं को ब्यूटी और वेलनेस क्षेत्र की बारीकियां सिखाईं। प्रशिक्षण में गवर्नमेंट हाई सेकेंडरी स्कूल दीवानगंज की ब्यूटी एंड वेलनेस विषय की छात्राओं के साथ शिक्षिका श्रीमती निधि जैन की भी सक्रिय भागीदारी रही।

स्कूल शिक्षा विभाग की नई पहल

मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब छात्राओं को पारंपरिक पढ़ाई के साथ-साथ रोजगारमूलक शिक्षा भी दी जा रही है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 9वीं से 12वीं कक्षा तक ब्यूटी एंड वेलनेस को वोकेशनल कोर्स के रूप में शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के साथ रोजगारपरक कौशल प्रदान करना है, ताकि वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें।

प्रशिक्षण में सिखाई गई आधुनिक तकनीकें

इस निशुल्क कोर्स में छात्राओं को त्वचा की देखभाल, बालों की देखभाल, मेकअप, मैनीक्योर समेत कई आधुनिक ब्यूटी तकनीकों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण सरकारी मानकों और निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार कराया गया, जिससे छात्राओं को प्रोफेशनल ब्यूटी टेक्नीशियन बनने की दिशा में मार्गदर्शन मिला।

रोजगार और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम

प्रशिक्षकों ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करते हैं। कोर्स पूरा करने के बाद छात्राएं अपना स्वयं का ब्यूटी पार्लर या वेलनेस सेंटर शुरू कर सकती हैं, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगी।

ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की पहल को लेकर अभिभावकों और छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने इसे बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन मंडी को डाबरा इमलिया ले जाने के प्रस्ताव पर व्यापारियों में नाराजगी, शहर के आसपास जमीन चयन की मांग     |     सरकारी मूंग की बिक्री में 1100 रुपये प्रति क्विंटल का अंतर! मगरधा के गिरिराज वेयरहाउस की उपार्जित मूंग पर उठे सवाल     |     एक साल से वेतन नहीं मिलने पर रोते हुए कलेक्टर के पास पहुंची सुल्तानगंज स्वास्थ्य केंद्र की सफाई कर्मचारी     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1500 किलो महुआ-गुड़ लाहन नष्ट     |     नगर परिषद गैरतगंज में 2.28 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात     |     देवनगर से खंडेरा तक निकाली गई विशाल चुनरी यात्रा     |     तीन साल से बंद पड़ा विद्युत सब स्टेशन, परेशान किसानों ने कलेक्टर से लगाई गुहार     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल ने मैहर पहुँचकर माँ शारदा के किए दर्शन     |     क्षत्रिय महासभा का प्रतिभा सम्मान समारोह 20 अक्टूबर को, 75% से अधिक अंक वालों को मिलेगा सम्मान     |     झूलेलाल बस्ती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811