Let’s travel together.

निर्माण के 24 घंटे बाद ही नवनिर्मित सड़क के उड़े परखच्चे

0 163

नगर परिषद के संरक्षण में डिवाइडर का घटिया निर्माण जारी

अभिषेक असाटी  बकस्वाहा

जबलपुर छतरपुर मुख्य मार्ग पर लगातार लगने वाले जाम से स्थानीय लोगों को निजात दिलाने के उद्देश्य से बकस्वाहा में 800 मीटर लम्बे डिवाइडर बनाया जा रहा है जिससे यातायात बाधित न हो।

डिवाइडर का निर्माण शुरुआत से ही विवादों में रहा जिसका मुख्य कारण डिवाइडर का घटिया निर्माण रहा। शुरुआत में ही डिवाइडर के घटिया निर्माण की शिकायतो के बाद निर्माण कार्य बंद कर दिया गया लगभग एक साल बाद डिवाइडर का निर्माण शुरू किया गया पर गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं किया गया ठेकेदार की मनमानी और दबंगई के चलते घटिया निर्माण जारी है वही नगर परिषद घटिया निर्माण को देखते हुए भी चुप्पी साधे हुए है समाचार पत्रों के माध्यम से लगातार घटिया निर्माण कार्य को उजागर किया जा रहा है पर जिम्मेदार मौन संरक्षण देते हुए ठेकेदार पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहे है

डिवाइडर के निर्माण के दौरान गुणवत्ता को किनारे करते हुए जहां 1.5 फुट खुदाई कराई जानी थी वह 1फुट कराई गई और कही कही उससे भी कम, खुदाई के बाद रोलर चलाकर बेड तैयार नहीं किया गया और सीधे WMM डाल दिया गया और कही कही तो WMM की जगह क्रेशर का कचरा डाल कर रोड तैयार कर दिया गया।
सड़क निर्माण में गुणवत्ता का स्तर यह है कि निर्माण के 24 घंटे पूरे भी नहीं हुए कि सड़क का उखाड़ना शुरू हो गया गौरतलब है कि लम्बे इंतजार के बाद सुचारू यातायात का सपना देखने वाले लोगों को यह डिवाइडर कब तक सुविधाएं दे पाएगा।

इनका कहना हे –
आपके द्वारा जानकारी प्राप्त हुई है में गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के लिए निर्देशित करता हूं वही डिवाइडर का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर जांच भी कराई जाएगी अगर निर्माण कार्य गुणवत्ताहीन पाया गया तो जिम्मेदारों पर निश्चित ही कार्यवाही की जाएगी।

-राहुल सिंह लोधी सांसद

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |     अग्रसेन महाराज की जयंती पर अग्रवाल समाज ने निकाली शोभायात्रा, नगर में हुआ जगह-जगह स्वागत     |     ग्रामीण पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया बिरबिरा दोहरा हत्याकांड     |     वार्ड 5 के रहवासी कच्चे शौचालय की समस्या से परेशान, नगर पालिका से लगाई गुहार     |     सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811