शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
नगरपालिका परिषद द्वारा जलावर्धन योजना -2 के लिए सभी 18 वार्डों में पक्की बनी हुई सड़कों एवं गलियों को खोदकर पाइप लाइन बिछाई गई थी। दो वर्ष होने के बाद भी अधिकांश स्थानों पर उपरोक्त सड़कों एवं गलियों की मरम्मत संबंधित ठेकेदार द्वारा आज दिनांक नहीं करने के कारण आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार होकर घायल हो रहे है।
कई बार संबंधित वार्डों के पार्षदों एवं रहवासियों द्वारा नपाध्यक्ष संदीप लोधी एवं सीएमओ से निवेदन किए जाने के बाद भी क्षतिग्रस्त सड़कों एवं गलियों की मरम्मत आज तक नहीं कराई जाने लोगों में आक्रोश है।

नागरिकों का आरोप है कि वार्ड पार्षदों , अध्यक्ष सीएमओ से नागरिक कई बार गुहार लगा चुके है लेकिन संबंधित निर्माण एजेंसी द्वारा मरम्मत नहीं कराए जाने का खामियाजा आज भी नगरवासी भुगत रहे है।
नगरपालिका प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने एव वार्डवासियों के बढ़ते दवाब के कारण तंग आकर आखिरकार पार्षद जफर शाह एवं शाकिर मंसूरी द्वारा स्वंय सड़क के गड्ढे भरना शुरू दिए गए है।इस संबंध में मुख्य नगरपालिकाधिकारी राजेन्द्र शर्मा का कहना है कि संबंधित ठेकेदार से मरम्मत का काम करवाया जा रहा है और उस ने गड्ढे भर दिए है।