Let’s travel together.

निषाद,केवट,मांझी सद्भावना मंच ने धूम धाम से मनाई भक्तराज केवट की जयंती 

0 35

मांझी,केवट समाज का इतिहास सीधे भगवान राम से जुड़ा है- राकेश शर्मा 

सी एल गौर रायसे

जिला मुख्यालय स्थित मिश्र तालाब के किनारे निषाद मांझी, केवट, समाज सद्भावना मंच के तत्वाधान में मिश्र तालाब के किनारे पर भक्तराज केवट जी की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में शामिल हुए सभी अतिथियों का समाज की ओर से भगवान राम लक्ष्मण माता सीता को गंगा पार करते मनोरम तस्वीर भेंट कर स्वागत किया ।

इससे पूर्व भगवान जगदीश जी की महाआरती की गई इस अवसर पर बड़ी संख्या में केवट मांझी समाज के महिला, पुरुष बच्चे उत्साह के साथ शामिल हुए।इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि आज बड़े सौभाग्य की बात है कि हमारे रायसेन की केवट मांझी समाज के द्वारा भक्त राज निषादराज केवट की जयंती बड़े ही उत्साह जनक वातावरण में समाज के द्वारा मनाई जा रही है उन्होंने आयोजन के लिए समाज बंधुओ को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे पवित्र ग्रंथ रामायण जी में भी भक्त राज केवट का बहुत ही सुंदर वर्णन आया है कि जब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम अपने भाई लक्ष्मण और माता सीता के साथ 14 वर्ष वनवास के लिए जाते हैं तो वह गंगा पार करने के लिए किनारे पर पहुंचते हैं जहां उनकी भेंट भक्त केवट से होती है, इस समय की महिमा का वर्णन नहीं किया जा सकता यहां भगवान ने केवट की लकड़ी की नाव में बैठकर गंगा नदी को पार किया । इसी समय केवट भगवान राम के पैर पखार कर अपने परिवार को भी धन्य करते हैं, यह बहुत ही अच्छा प्रसंग है इससे समाज को प्रेरणा लेना चाहिए केवट मांझी समाज बड़ा सौभाग्यशाली समाज है कि उनकी समाज में भक्तराज केवट ने जन्म लिया, उन्होंने उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर माझी समाज के लोगों एवं मौजूद सभी नागरिकों से आवाहन किया।

इस अवसर पर जयंती समारोह में मौजूद सांची विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मांझी समाज ने केवट जयंती का आयोजन की सुंदर पहल की है, उन्होंने कहा कि मांझी समाज से ही भक्त केवट आते थे उन्होंने भगवान राम को गंगा के पार लगाया और केवट ने इस समय भगवान राम के पैर धोकर अपने को धन्य किया। कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जमना सेन, अनिल चौरसिया ने भी विचार व्यक्त किए ।

इस अवसर पर केवट मांझी निषाद सद्भावना मंच के जिला अध्यक्ष सुनील गोलू रैकवार, हिउस अध्यक्ष रवि खत्री, पत्रकार सीएल गौर, पार्षद राहुल परमार, अखिलेश सोनी, वरुण खत्री, शुभम बघेल, सीताराम रैकवार, कन्हैयालाल रैकवार,अशोक नाविक, विश्वास रैकवार, जगदीश रैकवार,अशोक मांझी,गिरधारी लाल रैकवार,सहित मांझी समाज के बड़ी संख्या में समाज बंधु मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सीताराम रायकवार द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811