Let’s travel together.

गौहरगंज पुलिस द्वारा कच्ची शराब पकड़ी, आबकारी विभाग के अंतर्गत कलारियों पर मनमाने दाम 

0 202

विजी लवानिया गौहरगंज रायसेन 

शराब पकड़ने का काम आबकारी विभाग का है परन्तु रविवार को गौहरगंज थाना पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब बनाने वाले स्थान ग्राम पांजरा, कामतौन, कासिया, महोली, चिकलौद के जंगलों में पहुंचकर दबिश दी।

सूत्रों के मुताबिक अधिकांश शराब दुकानों पर प्रिंट रेट से ज़्यादा में शराब परोसी जा रही है। आबकारी अधिकारी फ़ोन नहीं उठाते। बारना नदी, नाले किनारे अवैध निर्माणकर्ताओं ने ड्रम में लाहन बना कर रखा था, जिसे पुलिस बल द्वारा नष्ट किया गया। अवैध कच्ची शराब जब्त कर कार्यवाही की गई ।

करीब 10000 लीटर लाहन नष्ट किया एवं 20 लीटर कच्ची शराब जप्त कर 04 आरोपियो के विरुद्ध आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई। प्रिंट रेट से ज़्यादा शराब परोसना आबकारी विभाग की मनमानी को दर्शाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्री गणेश उत्सव को लेकर आकर्षक गणेश प्रतिमाओं को अंतिम स्वरूप देने में जुटे मूर्तिकार      |     संकट मोचन हनुमान मंदिर का एक करोड़ की राशि से होगा जीर्णोद्धार,राजस्थानी लाल पत्थरों से होगा भव्य मंदिर निर्माण     |     अक्षय हॉस्पिटल में अनियमितताएं पाए जाने पर आयुष्मान भारत से भुगतान रोका, कारण बताओ नोटिस जारी     |     सेल्समैन की संदिग्ध मौत और राशन वितरण में गड़बड़ी के आरोप, आदिवासी समाज ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम     |     पर्युषण पर्व में नहीं होंगी त्रैमासिक परीक्षाएं, निर्णय लेंगे जिला शिक्षा अधिकारी     |     सीहोर में पानी फिल्टर प्लांट पर क्लोरीन गैस लीक, आधा दर्जन से अधिक लोग प्रभावित     |     एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : प्रोबेशन में 70, 80 और 90 फीसदी वेतन देने का नियम रद्द, कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन     |     पोला तिहार पर रैता व सांकरा में खेलकूद का आयोजन,विजेता दीदी-बहनों को किया सम्मानित     |     प्रस्तावित श्रीराम आर्गेनिक इंडस्ट्रीज का ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध,उठा वायु ओर भूजल प्रदूषण व शोषण का मुद्दा     |     धरसीवाँ विधानसभा को विकास कार्यों के लिए ₹2 करोड़ स्वीकृत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811