Let’s travel together.

घर घर पहुंच रहा प्रदूषण बड़ा सवाल पर्यावरण संरक्षण मंडल या प्रदूषण संरक्षण मंडल

0 19

सुरेंद्र जैन धरसीवां रायपुर

तेज हवा के झोंके के साथ उद्योगों की काली धूल डस्ट घर घर हर घर तक पहुंच रही ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है बाबजूद इसके पर्यावरण संरक्षण मंडल की आंखों पर मानो पट्टी बंधी हो अब बड़ा सवाल ये उठता है कि पर्यावरण संरक्षण मंडल क्या प्रदूषण संरक्षण मंडल में तब्दील हो चुका है.हमेशा के तरह शुक्रवार को भी शाम चार बजे अचानक तेज हवा चली ओर वायु मंडल में चारों तरफ उद्योगों की काली धूल डस्ट फैल गई जो सांकरा सोंडरा सिलतरा निमोरा आदि आसपास के दर्जनों गांवों में घर घर हर घर के अंदर तक पहुंच गई ग्रामीणों का सांस लेना मुश्किल हो गया.सांकरा की गृहिणी कामिनी टंडन कहती है हवा चलती है और फैक्ट्रियों की काली राख किचन तक पहुंच जाती है झाड़ू लगा लगाकर परेशान हैं कितनी बार झाड़ू लगाएं.वही कपड़े सिलकर अपना परिवार चलाने वाली ज्ञानेश्वरी साहू कहती हैं औद्योगिक प्रदूषण से बहुत परेशानी है पूरी दुकान में काली डस्ट भर जाती है.जानकी साहू कहती है दुकान घर सब जगह हवा चलते ही फैक्ट्रियों की धूल डस्ट भरने से परेशानी होती है जैसे ही हवा चलती है हवा में उद्योगों की काली धूल डस्ट आने से दुकान का शटर बंद करते हैं घर के दरवाजे भी बंद करते हैं फिर भी अंदर पूरा काला काला हो जाता है.यहां यह बताना लाजमी होगा कि हम समय समय पर औद्योगिक प्रदूषण का मुद्दा जनहित में उठाता रहा है ग्रामीणों की सुनने वाला कोई नहीं कई बार शिकायतों के बाबजूद न तो जनप्रतिनिधि कोई ध्यान देते न अधिकारी यही कारण है कि प्रदूषण दिनों दिन बढ़ता जा रहा है

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नेशनल लोक अदालत में 16 मामलों का हुआ निराकरण, 16.61 लाख रुपए के समझौते     |     सर्वेयर ने नकारा, फिर भी दबंगई से तुल रहा घटिया गेंहू; श्रीनाथ वेयरहाउस संचालक की मनमानी चरम पर     |     एसडीएम ने किया श्रीनाथ वेयरहाउस का निरीक्षण, प्रतिबंध के बावजूद तुलाई करने पर संचालक को फटकार     |      जनगणना के मकान सूचीकरण कार्य में हासिल की पहली सफलता, प्रगणकों को किया सम्मानित     |     गढ़ी सेक्टर में कुपोषित बच्चों को वितरित की गई फूड किट     |     क्या तमिलों का द्रविड़ राजनीति से मोहभंग होने लगा है?- अजय बोकिल     |     पूर्व सरपंच पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप     |     घर घर पहुंच रहा प्रदूषण बड़ा सवाल पर्यावरण संरक्षण मंडल या प्रदूषण संरक्षण मंडल     |     पुरन तालाब पर ‘श्रमदान’ की रस्मअदायगी के बीच प्रभारी मंत्री ने सिस्टम को आईना दिखाया     |     बेगमगंज कृषि मंडी में तेज वर्षा से 6 सैकड़ो क्विटल गेंहू भीगा , करीब 2 लाख का हुआ नुकसान      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811