Let’s travel together.

स्टेशन से स्तूप रोड अतिक्रमण की चपेट में,स्तूप प्रभारी ने जताई आपत्ति

0 9

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन

विश्व ऐतिहासिक पर्यटक स्थल सांची में अतिक्रमण कारियों के बुलंद हौसले के चलते सडकें तक अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुकी हैं इस गंभीर समस्या को लेकर पुरातत्व विभाग ने भी प्रशासन को पत्र भेजकर आपत्ति दर्ज कराते हुए स्तूप रोड को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग उठाई है।

जानकारी के अनुसार यह नगर अपने आप मे एक विश्व विख्यात पर्यटक स्थल के रूप में विख्यात है परन्तु नगर पूरी तरह अतिक्रमण की चपेट में जकड़ चुका है इस स्थल पर अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही करने में लाचार दिखाई देता है जबकि इस स्थल पर अनेकों विशिष्ट अतिविशिष्ट व्यक्ति लगातार पुरातत्व धरोहरों के अवलोकन करने आते जाते रहते है जिससे इस स्थल की छवि पर विपरीत प्रभाव पड़ता है परन्तु स्थानीय प्रशासन बेबस बनकर रह गया है यहां तक कि स्टेशन से स्तूप रोड भी पूरी तरह अतिक्रमण की चपेट में जकडा जा चुका है हालांकि पहले अनेक बार अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही की जा चुकी हैं तथा अतिक्रमण हट चुका था परन्तु इस स्थल पर रोज अपनी रोजीरोटी कमाकर अपना व अपने परिवार का पोषण करने वाले लोगों के सामने रोजगार का कोई विकल्प नहीं रहता जिस कारण लोग चाकचौराहो रोड किनारे अपने छोटे मोटे गुमठी एवं हाथ ठेलों को रोजगार का माध्यम बना कर अपनी रोजीरोटी चलाते हैं परन्तु इन अस्थायी अतिक्रमण कारियों को प्रशासन द्वारा कोई वैकल्पिक व्यवस्था न करने तथा उन्हें स्थाई व्यवस्था न करने से अतिक्रमण बढ जाता है जिससे यहां आने वाले पर्यटकों को खामियाजा भुगतना पड़ता है स्टेशन से स्तूप रोड तक फुटपाथ अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुके है इस मामले में पुरातत्व विभाग द्वारा अनेक बार तहसीलदार सहित स्थानीय प्रशासन को स्तूप रोड से अतिक्रमण हटाने की मांग हेतु पत्र दिये गए बावजूद इसके जिम्मैदारो द्वारा कोई कार्यवाही न होने से सवाल खड़े हो चले हैं जबकि मुख्य बाजार मे व्यवसाईयों को विशेष क्षेत्र प्राधिकरण द्वारा बाजार निर्मित कराया जा चुका था बावजूद इसके अतिक्रमण फैलते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग को तो अपनी चपेट में ले ही लिया है बल्कि मुख्य मार्ग भी अतिक्रमण की भेट चढ चुके हैं इन अतिक्रमण कारियों मैं अधिकांश ऐसे भी लोग चर्चा में आ चुके है कि सरकारी भूमि पर अपना कब्जा जमाते हुए बेचने का कारोबार भी धडल्ले से चल चुका है परन्तु न तो इस गोरखधंधे पर प्रशासन की नजर न पहुचना कहीं न कहीं सवालों के घेरे में आ चुका है ।तथा सरकारी भूमि अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुकी है बताया जाता है अनेक अतिक्रमण कारी सरकारी भूमि पर कब्जा जमा कर खूब किराए का धडल्ले से कारोबार चला रहे है प्रशासन सरकारी भूमि का निष्पक्षता से कार्यवाही करे तो अतिक्रमण के नाम पर अतिक्रमण कारियों से परदा उठने से इंकार नहीं किया जा सकता है ।हालांकि अभी हाल ही में नगर परिषद प्रशासन द्वारा भी अतिक्रमण हटाने ऐनाउंसमेट के माध्यम से तमाम अतिक्रमण कारियों को अपने अतिक्रमण हटाने तीन दिन का अल्टीमेटम भी दिया गया है अब प्रशासन कैसे अपने अल्टीमेटम पर कार्यवाही कर पाता है

इस मामले में इनका कहना है

स्टेशन से स्तूप रोड पूरी तरह अतिक्रमण की चपेट में आ चुका है अतिक्रमण के कारण सडकों पर वाहन खडे रहने से पर्यटकों को परेशानी होती हैं हमनें पहले भी अनेक पत्र तहसीलदार सहित नगर परिषद प्रशासन को भेजे गए हैं परन्तु अतिक्रमण हटाया नहीं जा सका।

संदीप मेहतो स्तूप प्रभारी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की कामकाजी बैठकों में भाजपा जिला अध्यक्ष   ने संगठन की मजबूती पर दिया कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन     |     स्टेशन से स्तूप रोड अतिक्रमण की चपेट में,स्तूप प्रभारी ने जताई आपत्ति     |     प्राचीन देवस्थान के समीप शराब दुकान का विरोध, ग्राम नूरगंज में धरने पर बैठे ग्रामीण     |     मंडीदीप थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या, आरोपी फरार     |     पीएम आवास कि मिली चाबी तो खिल उठे चेहरे     |     जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, प्रगणकों को वितरित किए गए नजरी नक्शे और बैग किट     |     नेशनल क्वालिटी चेक असेसमेंट में क्वालिफाइड होने पर उप स्वास्थ्य केंद्रकर्मचारियों को मिली प्रोत्साहन राशि     |     भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कार्यकारी बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर दिया जोर     |     17 मई को भोपाल में गूंजेंगे मेलोडीज ऑफ बॉलीवुड      |     भीषण गर्मी में चल रहा जनगणना कार्य,एसडीएम ने किया निरीक्षण      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811