Let’s travel together.

महिला आरक्षण तत्काल हो लागू ,कांग्रेस नेत्री नीतू साहु ने की मांग

0 146

सुरेंद्र जैन धरसीवां रायपुर 

सांकरा निको ।कांग्रेस नेत्री पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती नीतू साहु ने कहा है कि महिला आरक्षण तत्काल लागू किया जाए उन्होंने इस मांग को करते हुए पोस्ट कार्ड अभियान के तहत बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ पोस्ट कार्ड पोस्ट किए

धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में महिला अधिकारों को लेकर सशक्त और संगठित आवाज़ उठाने वाली कांग्रेस नेत्री जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की महामंत्री एवं पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती नीतू साहू के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की बहनों ने प्रधानमंत्री के नाम पोस्टकार्ड लिखकर महिला आरक्षण को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग की है।

इस अभियान के माध्यम से महिलाओं ने स्पष्ट संदेश दिया है कि देश की आधी आबादी को अब और प्रतीक्षा में नहीं रखा जा सकता। लंबे समय से लंबित महिला आरक्षण बिल को लागू करना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है, और इसमें विशेष रूप से अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की महिलाओं को भी आरक्षण के दायरे में शामिल किया जाना चाहिए, ताकि सामाजिक न्याय की अवधारणा को पूर्ण रूप से साकार किया जा सके।

श्रीमती नीतू साहू ने कहा कि महिलाओं को केवल वादों और घोषणाओं तक सीमित रखना लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ अन्याय है। जब तक महिलाओं को नीति निर्माण में समान भागीदारी नहीं मिलेगी, तब तक समावेशी विकास की परिकल्पना अधूरी रहेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल करते हुए कहा कि आखिर महिला आरक्षण को लागू करने में इतनी देरी क्यों की जा रही है, जबकि यह देश की करोड़ों महिलाओं की सीधी मांग है।

महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर यह भी मांग की कि महिला आरक्षण लागू करते समय सामाजिक संरचना को ध्यान में रखते हुए ओबीसी वर्ग की महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए, जिससे वास्तविक समानता स्थापित हो सके।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं और सभी ने एक स्वर में कहा कि यदि सरकार इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर शीघ्र निर्णय नहीं लेती है, तो यह आंदोलन और व्यापक रूप लेगा।

यह पोस्टकार्ड अभियान केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि महिलाओं की उस आवाज़ का प्रतिनिधित्व है जो अब अपने अधिकारों के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ने को तैयार है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रियायशी इलाकों में गंदगी फैलाते सुअर स्वच्छता को दिखा रहे ठेगा      |     संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650 जयंती के अवसर पर आयोजित होगी कलश वंदन यात्रा      |     राखी के रिश्ते को किया कलंकित, 16 साल की नाबालिग का बनाया वीडियो     |     दीवानगंज चौकी परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण     |     कंधों पर कांवड़, जुबां पर भोलेनाथ का नाम; उज्जैन महाकाल से विदिशा तक आस्था की पदयात्रा     |     पीएम श्री स्कूल की छात्राओं ने किया निजी कॉलेज का शैक्षणिक भ्रमण     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर 2 फीट गहरा गड्ढा, हादसे के मुहाने पर वाहन चालक     |     बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811