Let’s travel together.

बेगमगंज में तेज आंधी -तूफान ,वर्षा से किसानों की बढ़ी मुसीबत 

0 78

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

फिर मौसम ने एक बार करवट बदली , अचानक आंधी तूफ़ान के साथ तेज बारिश शुरू हो गई ।जिससे की कृषि उपज मंडी प्रांगण एवं खरीदी केंद्रों पर खुले में रखा एवं किसानों द्वारा लाया गया ट्रैक्टर ट्राली में रखा हुआ गेहूं बुरी तरह भीग गया।अभी 4 दिन पहले भी भारी वर्षा ने नुकसान किया था।

आज अचानक मौसम खराब होने से ग्राम ध्वाज के वेयर हाऊस में तुलकर खुले में रखा हुआ गेंहू भीग गया। इसके अतिरिक्त ग्राम सुमेर खरीदी केंद्र , पांडाझिर , सुनहेरा , कोलूघाट भार्गव वेयर हाऊस , बसिया इत्यादि सहित आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर खुले में रखा हुआ गेंहू भीगने की खबर मिली है।

भीगते हुए किसानों ने अपनी उपज बचाने के लिए आननफानन में पालीथिन या अन्य जुगत से सुरक्षित किया लेकिन तब तक गेंहू बहुत ज्यादा भीगने से खराब होने की संभावना बढ़ गई है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिले में 28 जून से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान     |     विधायक देवेंद्र जैन की आत्मीयता: शिवपुरी मेले में वात्सल्य गृह के बच्चों संग साझा की खुशियां     |     शिवपुरी-पोहरी ओवरब्रिज का काम सुस्त, दो साल बाद भी अधूरा; जनता हलकान       |     शिवपुरी में दुस्साहस: अवैध उत्खनन रोकने गई राजस्व टीम को दी गोली मारने की धमकी       |     सेवा दिवस के रूप में मना उमाशंकर गुप्ता का जन्मदिवस, वैश्य महासम्मेलन ने की सेवा     |     लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय: कोरबा प्रेस क्लब में विधायक अनुज शर्मा ने साझा कीं आपातकाल की भयावह यादें     |     35 से 40 गांवों की सेहत भगवान भरोसे, दीवानगंज अस्पताल में एक डॉक्टर पर पूरा सिस्टम, मरीज इलाज के लिए भटकने को मजबूर     |     जून खत्म होने को, बारिश का इंतजार: दीवानगंज के किसान चिंतित, धान रोपाई अटकी     |     बालमपुर घाटी में बड़ा हादसा टला, चलते-चलते धुआं छोड़ने लगी क्रेन मशीन, कुलहड़िया मोड़ पर बाइक सवार खेत में गिरा     |     नशा मुक्ति रथ ने गांव-गांव पहुंचकर दिया जागरूकता का संदेश, ग्रामीणों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811