Let’s travel together.

हाईवे 18 पर सख्त कार्रवाई, 3 घंटे चली चेकिंग, नियम तोड़ने वालों पर गिरी गाज

0 105

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर गुरुवार को कर्क रेखा के समीप यातायात पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए  सघन वाहन चेकिंग की। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बारीकी से जांच की गई, जिसमें बड़ी संख्या में नियम तोड़ने वाले चालक पकड़ में आए।

चेकिंग के दौरान कई वाहन चालक बिना सीट बेल्ट लगाए चारपहिया वाहन चलाते हुए मिले, वहीं दोपहिया चालकों में हेलमेट न पहनने वालों की भी कमी नहीं रही। इतना ही नहीं, बिना परमिट चल रही बसों सहित अन्य वाहनों के दस्तावेज भी खंगाले गए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के मौके पर ही चालान काटे गए।

अभियान के दौरान कई वाहन चालक पुलिस से बचने के लिए इधर-उधर से निकलने की कोशिश करते नजर आए, लेकिन यातायात पुलिस की सख्ती के आगे उनकी एक नहीं चली और सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई।

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही दीवानगंज चौकी के सामने सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी, दीवानगंज चौकी प्रभारी सुनील शर्मा सहित पुलिस स्टाफ पुलिस ने 4 दोपहिया और 7 चारपहिया वाहन चालकों के चालान बनाकर 4700 रुपये समन शुल्क के रूप में वसूले थे।

यातायात पुलिस का यह विशेष अभियान लगातार 10 दिनों तक जारी रहेगा, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क हादसों पर लगाम लगाई जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ख़बर का असर:: सांदीपनि विद्यालय में पाठ्यक्रम की किताबें जलाने के मामले में जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट     |     ट्रैक्टर टोचन का रोमांचक ट्रायल, ‘द ग्रैंडफादर’ ने दिखाया दम     |     गणेश झांकियों में गूंजे भक्ति के स्वर, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विश्व हृदय दिवस का सफल आयोजन     |     28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |     एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811