-एक बजे से जारी है चक्काजाम
-एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
-समाधान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
कृषि समस्याओं को लेकर गुरुवार को ग़ैरतगंज में किसानों का आक्रोश सड़कों पर खुलकर दिखाई दिया। क्रांतिकारी किसान संगठन (मध्य भारत) के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने मुख्य सड़क मार्ग पर धरना प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के बाद किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
जनपद ग्राउंड से शुरू हुआ यह आंदोलन किसानों ने शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द समाधान की मांग को लेकर सड़क पर ही डट गए। चक्काजाम के यातायात भी प्रभावित रहा।

किसानों की प्रमुख मांगें
ज्ञापन में किसानों ने समर्थन मूल्य केंद्रों पर आ रही गंभीर समस्याओं को उठाते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। मुख्य मांगें इस प्रकार रहीं—
गेहूं उपार्जन केंद्रों पर तुलाई में हो रही देरी और अव्यवस्था को तुरंत खत्म किया जाए
सभी किसानों के लिए समय पर स्लॉट बुकिंग सुनिश्चित की जाए
भीशण गर्मी में खुले में रखी उपज के लिए सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था हो
तुलाई केंद्रों की क्षमता बढ़ाकर एक ही दिन में तौल और एंट्री पूरी की जाए
सर्वर और तकनीकी समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए
किसानों का कहना है कि मौजूदा व्यवस्था के कारण उनकी फसल खुले में पड़ी खराब हो रही है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

प्रशासन को दी चेतावनी
किसान संगठन ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। भविष्य में बड़े स्तर पर प्रदर्शन और प्रशासनिक घेराव की भी तैयारी की बात कही गई है।
एकजुट दिखे किसान
प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र के सैकड़ों किसान मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में अपनी मांगों का समर्थन किया और ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर अपनी एकजुटता का परिचय दिया।कुल मिलाकर, ग़ैरतगंज में किसानों का यह प्रदर्शन प्रशासन के लिए एक स्पष्ट संकेत है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है।