Let’s travel together.

महानगर मेला समिति के प्रथम नववर्ष मेला महोत्सव का हुआ भव्य समापन

0 20

– मेला समिति के पदाधिकारियों ने जताया शहरवासियों का आभार, दी संगीतमयी विदाई

– शिक्षा, संस्कृति, रोजगार एवं व्यापार केंद्रित रहा नववर्ष मेला महोत्सव

भोपाल से सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट

भोपाल शहर के पहले ग्रीष्मकालीन नववर्ष मेला महोत्सव का रंगारंग एवं भव्य समापन रविवार को टीटीनगर दशहरा मैदान में हुआ। विक्रम संवत के गुड़ी पड़वा पर्व 19 मार्च से 19 अप्रैल तक महानगर मेला समिति द्वारा आयोजित यह मेला रविवार की शाम अगले वर्ष नई सौगातों के साथ आयोजित करने के संकल्प के साथ सांगीतिक संध्या एवं सम्मान समारोह के साथ खत्म हुआ। समिति के अध्यक्ष एवं प्रदेश शासन के पूर्व गृह मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि माह भर चले इस मेले को शहरवासियों द्वारा बहुत पसंद किया गया। लोकल कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक संध्या के साथ रंगारंग कार्यक्रमों और विविध स्टॉल्स को उत्साहवर्धक रिस्पांस प्राप्त हुआ है। हमारा प्रयास होगा कि हम आगामी वर्ष इस मेले को और भी बेहतर तरीके से आयोजित करें।

मेला पदाधिकारियों ने दी सांगीतिक प्रस्तुति

मेले का अंतिम दिन का आरंभ शहरवासियों, कलाकारों और सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित करने से हुआ। समस्त पदाधिकारियों, स्टॉल संचालकों सहित मेले में पधारे आगंतुकों ने भी शाम को सुरमई बना दिया। रंगारंग सांस्कृतिक संध्या में शहर के शासकीय शिक्षक एवं सिंगर राजू यादव (दृष्टिहीन दिव्यांग) ने ‘सोचेंगे तुम्हे प्यार करें कि नहीं’, ‘क्या तुम्हे पता है ए गुलशन मेरे दिलबर आने वाले हैं’, दिल का आलम मैं क्या बताऊं तुम्हे की सुमधुर प्रस्तुति से समां बांधा। राजू यादव ने अपने संघर्ष के दिनों की कहानी बताते हुए कहा कि गंभीर चेचक से पीड़ित होने पर उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी। सुमधुर गीतों का सिलसिला जारी रहा और वरिष्ठ उद्घोषक एवं संगीतकार विमल भंडारी ने भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा।

नववर्ष मेले में श्रेष्ठ स्थानीय कला समूह को मिला मंच

समिति के संयोजक और नगर निगम भोपाल के पूर्व अध्यक्ष श्री कैलाश मिश्रा ने बताया कि नववर्ष मेला महोत्सव समिति द्वारा मेले की शुरुआत के बाद प्रतिदिन श्रेष्ठ स्थानीय कला समूहों को प्रोत्साहित करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान शहर के सुधि श्रोताओं ने मशहूर सिंगर लखवीर सिंह लक्खा की भजन प्रस्तुति, वीर भारत न्यास के सौजन्य से उज्जैन के 50 कलाकारों द्वारा अवंती के नाथ महाकाल नाट्य एवं लाइट एंड साउंड शो की प्रस्तुति, शहीद दिवस पर देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति, मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग से आफताब कादरी कब्बाली नाइट्स, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, वॉक एंड सिंगिंग म्यूजिकल ग्रुप की परफॉर्मेंस, हनुमान जयंती पर सुंदरकांड का पाठ, ओपन स्टेज ओपन माइक, एक कलाकार, अनेक प्रतिभाएं, महावीर जयंती पर विशेष भजन संध्या, कराओके

सिंगिंग कंपीटिशन, तनूजस बैंड की लाइव परफॉर्मेंस, सुर सरस्वती ग्रुप की कराओके परफॉर्मेंस, वीर भारत न्यास के सौजन्य से सती लीला नाट्य, एक शाम कलमकारों और पत्रकारों के नाम, डॉक्टर्स एवं इंजीनियर्स म्यूजिकल नाइट्स, स्वर रचना म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुति, खाटू श्याम भजन क्लबिंग नाइट, भगवान झूलेलाल पर नाट्य प्रस्तुति एवं सिंधी समाज की हस्तियों का सम्मान, ब्रह्मा कुमारीज द्वारा श्रीकृष्ण लीला महारास की मनमोहक प्रस्तुति, वीर भारत न्यास के सौजन्य से जल संवर्धन पर केंद्रित ‘पिथौरा- एक भील जल कथा’ का मंचन और अंतिम कला प्रस्तुति में सेवा भारती विद्यालय गोविंदपुरा के नन्हें मुन्ने बच्चों ने बैंड पर देशभक्ति गीतों की धुनों पर शानदार प्रस्तुति दी एवं सिंगर्स ने भक्ति संगीत से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया।

मेला समिति की ओर से मेले में सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों, मीडिया साथियों को सम्मानित किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |     सांची में श्रद्धा और परंपरा के साथ मनाई गई भगवान परशुराम जयंती     |     बाड़ी में 37 जोड़ों का सामूहिक निकाह: इज्तेमाई शादी कार्यक्रम बना मिसाल     |     महानगर मेला समिति के प्रथम नववर्ष मेला महोत्सव का हुआ भव्य समापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811