Let’s travel together.

18 महीने पहले बनी सड़क मे कई जगह हुए गड्ढे, ग्रामीणों ने सड़क को लेकर नाराजगी, जनसुनवाई में करेंगे शिकायत

0 44

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

रायसेन जिले के सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाली गीदगढ़ पंचायत के गांव गीदगढ़ टोला तक 2 किलोमीटर मार्ग दी सड़क 18 महीने पहले ही बनकर तैयार हुई थी। 18 महीने में ही सड़क में कई जगह गहरे गहरे गड्ढे हो गए है। इसको लेकर ग्रामीणों ने ठेकेदार के खिलाफ नाराजगी जताई है।

आजादी के 75 वर्ष के संघर्ष के बाद यह सड़क बनाकर तैयार हुई थी। ग्रामीणों को उम्मीद थी की अब उन्हें निकालने में परेशानी नहीं होगी। ग्राम पंचायत गीदगढ़ से गीदगढ़ टोला तक 2 किलोमीटर मार्ग के लिए 3 करोड़ 42 लाख रुपए लागत से 18 महीने पहले ही रोड बनाया गया था रोड को बने हुए 6 महीने ही हुए थे की जगह-जगह से उखाड़ने लगा था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस हद तक रोड बनाने में लापरवाही बढ़ती गई है।

शुभम विराट धाकड़, अमर सिंह धाकड़, मनमोहन धाकड़,राहुल धाकड़ , हुकम धाकड़,अरविंद धाकड़ आदि ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि रोड ठेकेदार ने रोड बनाने में भ्रष्टाचार किया है। हम 75 सालों से रोड बनने का इंतजार कर रहे थे रोड बन गया तो हम लोगों को बहुत खुशी हुई कि अब हम भी मुख्य मार्ग तक आसानी से पहुंच सकते हैं। रोड को बने हुए 6 महीने भी नहीं हुए की रोड में गहरे गहरे गड्ढे होने प्रारंभ हो गए थे। अब पूरे रोड में जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए। अब हम सब ग्रामीण सड़क को लेकर जनसुनवाई में शिकायत करेंगे।

इनका कहना हे 

हमारे गांव में 18 महीने पहले ही सड़क का निर्माण कार्य हुआ है। 6 महीने में ही रोड में गहरे गहरे गड्ढे होने प्रारंभ हो गए थे रोड बनाने में ठेकेदार ने भ्रष्टाचार किया है जिसकी शिकायत हम जनसुनवाई में करेंगे।

मनमोहन धाकड़ निवासी गीदगढ़ टोला

हम गांव वाले कई सालों तक रोड के लिए तरसते रहे कि हमारा रोड कब बनेगा। कई वर्षों बाद रोड बना तो हम गांव वाले काफी खुश हुए थे क्योंकि आजादी के 75 साल बाद पहली बार हमारे गांव में रोड बना था। लेकिन 6 महीने में ही रोड खराब होने लगा था। रोड बनाने में भ्रष्टाचार हुआ है।

शुभम विराट धाकड़ गीदगढ़ टोला

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कंपनी में घेराबंदी कर 8 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार, विदिशा पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     अक्षय तृतीया पर दीवानगंज हाट बाजार में उमड़ी भीड़, बर्तनों-कपड़ों की जमकर हुई बिक्री     |     60 किसान पहुंचे कृषि मंत्री के पास, 80 साल से काबिज जमीन पर अब तक नहीं मिला अधिकार     |     उप मुख्यमंत्री ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा     |     डॉज बॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन 18 मई से      |     गूंजा आत्मरक्षा का संदेश, कराते मास्टर ट्रेनिंग में छात्रों ने सीखे सुरक्षा के गुर     |     मंडीदीप नगर पालिका ने सफाई कर्मियों की मांगों पर लिया बड़ा निर्णय, हड़ताल समाप्त      |     अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने निगरानी दल और कार्यकर्ता तैयार     |     अक्षय तृतीया पर हुआ था भगवान ऋषभदेव को इक्षु रस का प्रथम आहार     |     जलसंकट को लेकर कांग्रेसजनों ने जोन क्रमांक 9 का लिया घेराव      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811