Let’s travel together.

श्रीविष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुरामजी का धूमधाम से मनाया प्रकटोत्सव, शहर में निकली शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत 

0 198

भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा परिवार के साथ शोभा यात्रा में हुए शामिल 

सी एल गौर रायसेन

रविवार को भगवान श्री हरि विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम का प्रकटॉत्सव जिला मुख्यालय सहित जिले भर में धूमधाम के साथ मनाया गया। इसी क्रम में ब्राह्मण महासभा रायसेन के तत्वाधान में नगर के गंज बाजार श्री हनुमान मंदिर से भगवान परशुराम की शोभा यात्रा निकाली गई जिसका नगर में जगह-जगह विभिन्न समाजों के लोगों, धार्मिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा में शामिल विप्र बंधुओं का भव्य स्वागत किया

शोभा यात्रा में भगवान परशुराम की सुंदर झांकी साथ चल रही थी जिसके दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही, शोभा यात्रा में ब्राह्मण समाज के अनेक महिला, पुरुष, बच्चे सभी उत्साह के साथ शामिल हुए। इस दौरान शोभा यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा अपने परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए, इस मौके पर उन्होंने सभी स्वजातीय बंधुओं से मिलकर भगवान परशुराम जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी एवं भगवान परशुराम के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया।

शोभा यात्रा में ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष एडवोकेट अवधेश दीक्षित सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज बंधु शामिल हुए । शोभा यात्रा गंज बाजार, महामाया चौक, माता मंदिर चौराहा, जिला अस्पताल के सामने से होते हुए सांची मार्ग होकर कलेक्ट्रेट कॉलोनी होते हुए प्राचीन रामपुर श्री हनुमान मंदिर स्थल पहुंची जहां भगवान परशुराम का जन्म उत्सव समारोह पूर्वक उत्साह जनक वातावरण में मनाया गया।

इस मौके पर विप्र बंधुओ ने अपने विचार रखते हुए भगवान परशुराम की महिमा पर आधारित बिंदुओं पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात भगवान परशुराम की पूजा अर्चना के साथ सभी विप्र बंधुओं द्वारा भोजन प्रसादी का आनंद लिया। इस प्रकार से भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया जिसमें बड़ी संख्या में विप्र बंधुओ ने शामिल होकर धर्म का लाभ उठाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सावरकर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत     |     स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर में फहराया तिरंगा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को दिलाई की शपथ     |     हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |     सांची में संयुक्त रूप से निकली तिरंगा यात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811