Let’s travel together.

रायसेन राष्ट्रीय कृषि मेला में एक लाख से अधिक किसानों ने सीखी आधुनिक खेती की तकनीक-शिवराज सिंह चौहान

0 94

सी एल गौर  रायसेन

जिले में आयोजित राष्ट्रीय कृषि मेला किसानों के लिए ज्ञान और नवाचार का बड़ा केंद्र बनकर उभरा है, मेले के दूसरे दिन रिकॉर्ड भीड़ देखने को मिली, जहां 1 लाख से अधिक किसानों ने पहुंचकर आधुनिक खेती की तकनीकों, उन्नत बीजों और कृषि यंत्रों की जानकारी हासिल की है। यह बात केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों से बात करते हुए कही।

उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय इस मेले में प्रदेश ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों—विदिशा, देवास, इंदौर, नरसिंहगढ़ और ब्यावरा से भी बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। मेले में लगाए गए 300 से अधिक स्टॉलों पर नवीनतम कृषि यंत्र, तकनीकी उपकरण और खेती के आधुनिक तरीके प्रदर्शित किए गए, जिन्हें किसानों ने गहराई से समझा और अपनाने में रुचि दिखाई। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मेले का अवलोकन करते हुए रायसेन की विशेषता की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि
“रायसेन की रीति-नीति और यहां के लोगों का प्रेम अद्भुत है, यही कारण है कि यहां का आयोजन अलग पहचान बनाता है।
पत्रकारों द्वारा मेले की अवधि बढ़ाने के सवाल पर जोर से हंसते हुए कहा कि उन्होंने भविष्य में इसे और लंबे समय तक आयोजित करने आगे कभी देखेंगे। मेले के दौरान किए गए मिट्टी परीक्षण में यह सामने आया कि क्षेत्र की मिट्टी में जिंक की कमी है, इस पर शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को सलाह दी कि वे परंपरागत रूप से केवल डीएपी के उपयोग पर निर्भर न रहें, बल्कि संतुलित उर्वरक प्रबंधन अपनाएं। कृषि मंत्री ने किसानों को दलहनी फसलें उगाने और नींबू सहित बागवानी फसलों की ओर बढ़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इससे किसानों की आय बढ़ेगी और मिट्टी की गुणवत्ता भी सुधरेगी। मेले में पहुंचे किसानों ने नई तकनीकों को लेकर खासा उत्साह दिखाया। कई किसानों ने आधुनिक कृषि यंत्रों और वैज्ञानिक तरीकों को अपनाने की बात कही, जिससे उत्पादन और आय दोनों में वृद्धि की उम्मीद है।श्री चौहान ने कहा कि
रायसेन का यह राष्ट्रीय कृषि मेला न केवल किसानों के लिए सीखने का मंच बना, बल्कि भविष्य की खेती को तकनीक आधारित और लाभकारी बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हुआ। इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, सांची विधायक डॉ प्रभु राम चौधरी, पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     वनरक्षक पर गंभीर आरोप: सरकारी वाहन से युवक को मारी टक्कर मारपीट और झूठे प्रकरण की शिकायत     |     न्यायाधीश,अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान     |     शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन       |     ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग का छापा, 03 मशीनें जब्त, 3 लोगों पर वन अपराध दर्ज       |     वरिष्ठ फिल्म-टीवी अभिनेत्री मीनू सिंह का 75वाँ जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया     |     भाजपा की जिला स्तरीय बृहद बैठक 9 अगस्त को भगवती गार्डन  में  आयोजित      |     प्रफुल्लचन्द्र राय ने भारतीय रसायन शास्त्र को समृद्धशाली किया : डा. निघोजकर     |     सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811