Let’s travel together.

गैरतगंज में शिक्षकों का प्रदर्शन, 18 अप्रैल को भोपाल कूच का ऐलान,टीईटी परीक्षा का विरोध

0 83

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले की‌ गैरतगंज तहसील मुख्यालय पर शनिवार को शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। संयुक्त मोर्चा, विकासखंड गैरतगंज के बैनर तले आयोजित इस आंदोलन में क्षेत्र के सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए और सड़कों पर उतरकर सरकार के टीईटी परीक्षा के आदेश के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने टीईटी परीक्षा के विरोध में जमकर नारेबाजी की और अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की। बाद में उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार योगेश्वर भारतीय को ज्ञापन सौंपा, जिसमें अपनी प्रमुख मांगों का उल्लेख किया गया है।

शिक्षकों ने कहा कि टीईटी परीक्षा से जुड़े हालिया निर्णयों के कारण व्यापक असंतोष व्याप्त है। उनका आरोप है कि इन निर्णयों से शिक्षक वर्ग के हित प्रभावित हो रहे हैं, इसलिए सरकार को इस विषय पर गंभीरता से पुनर्विचार करना चाहिए।

संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के समापन पर शिक्षकों से आह्वान किया गया कि वे 18 अप्रैल 2026 को भोपाल में प्रस्तावित बड़े आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें। इस दौरान सभी ने एकजुटता के साथ आंदोलन को निर्णायक बनाने का संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सरार गांव में गैस रिसाव से लगी आग, घर का सामान जलकर राख,युवक की बहादुरी से टली बड़ी दुर्घटना     |     बालमपुर घाटी के ऊपर भदभदा गांव के मोड पर मंगलवार सुबह आयशर ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा ड्राइवर क्लीनर घायल     |     विधायक ने ख़रोरा में अंबेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन का किया शुभारंभ     |     विधायक अनुज शर्मा ने ग्राम संकरी को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात     |     मंडीदीप में डामर सड़क निर्माण का शुभारंभ, वार्ड 13 को मिलेगा बेहतर आवागमन का लाभ     |     बाबासाहेब अंबेडकर जयंती पर माल्यार्पण, नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन     |     सेवा समिति ने मनाई बाबा साहेब की जयंती, समरसता दिवस के रूप में किया आयोजन     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाभियान 2026 का जिले भर में शानदार आयोजन     |     गैरतगंज-गढ़ी में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती, ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम सभाओं का आयोजन     |     एस.ए.टी.आई.पॉलिटेक्निक कर्मचारी बजरंगबली की शरण में     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811