Let’s travel together.

संगठन में ही शक्ति है के नारे के साथ हुआ एसबीआई बैंक अधिकारी संघ का क्षेत्रीय सम्मेलन

0 232

-पांच दिन बैंकिंग और पीएलआई जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ द्वारा क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान यह सम्मेलन अत्यंत भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में 150 से अधिक अधिकारियों ने दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, ग्वालियर एवं भोपाल से उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में भोपाल वृत्त एवं ग्वालियर अंचल की टीम की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक शिवपुरी ज्योति रंजन, भोपाल वृत्त के अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, महासचिव संजीव मिश्रा, ग्वालियर अंचल के अध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला एवं उपमहासचिव विवेक रावत की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन ने कार्यक्रम को विशेष ऊंचाई प्रदान की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय सचिव हेमंत उपाध्याय ने कहा कि देवता उतना ही शक्तिशाली होता है, जितना उसे उपासक बनाता है। इस संदेश ने संगठन की शक्ति और सदस्यों की एकजुटता को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया। सम्मेलन में पांच दिन बैंकिंग और पीएलआई जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। यह प्रमुखता से रखा गया कि सेटलमेंट में 5-दिवसीय बैंकिंग का उल्लेख होने के बावजूद सरकार द्वारा उसे लागू नहीं किया जा रहा है तथा पीएलआई का मामला लेबर कमिश्नर के पास होने के बावजूद भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। साथ ही, डिवाईड एंड रूल नीति के माध्यम से सरकारी बैंकों में निजीकरण को बढ़ावा देने के प्रयासों के विरुद्ध सभी सदस्यों ने एकजुटता प्रदर्शित की।
वरिष्ठ पदाधिकारियों के उद्बोधनों ने दिशा और स्पष्टता प्रदान की। इस दौरान देवेंद्र शुक्ला एवं विवेक रावत के ज्ञानवर्धक विचारों ने भविष्य की राह दिखाई। इस सम्मेलन के दौरान ज्योति रंजन ने सदस्यों की कर्मठता एवं एकता की सराहना कर उत्साहवर्धन किया। अनिल श्रीवास्तव जी ने संगठन की मजबूती और सामूहिक प्रयासों पर बल दिया। संजीव मिश्रा जी ने ज्वलंत मुद्दों पर स्पष्टता देते हुए संघर्ष और एकजुटता का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन स्नेहपूर्ण भोज के साथ हुआ, जहाँ आपसी संवाद और संगठनात्मक एकता और भी सुदृढ़ हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गणेश विसर्जन के बाद दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे अंबाड़ी के मूर्तिकार     |     बालमपुर में डाक चौपाल, ग्रामीणों को डाक विभाग की योजनाओं की दी जानकारी     |     चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811