Let’s travel together.

सांची विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित,म्यांमार के 03 विदेशी छात्रों ने भी किया रक्तदान

0 48

• कुल 19 लोगों ने दान किया रक्त

रायसेन। सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में आज रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस रक्तदान शिविर में विश्वविद्यालय के बौद्ध अध्ययन विभाग में पढ़ाई कर रहे 03 विदेशी छात्रों ने भी रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले ये तीनों छात्र कुमुद्रा, वेपुला भंते और सुवन्ना……म्यांमार के हैं और सांची विश्वविद्यालय के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं।

इन छात्रों के अलावा भारतीय चित्रकारी विभाग की छात्रा निहारिका सोलंकी ने भी आगे बढ़कर रक्तदान में हिस्सा लिया। विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों-कर्मचारियों सहित कुल 19 लोगों ने रक्तदान किया। रायसेन सिविल अस्पताल की मोबाइल रक्तदान लैब में विश्वविद्यालय परिसर में रक्तदान की प्रक्रिया पूरी की गई।

रायसेन सिविल अस्पताल के लैब टैक्नीशियन राजेश कुमार मोरे ने बताया कि रायसेन ज़िला मुख्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में खून की आवश्यकता होती है। उनका कहना था कि सिविल अस्पताल में सबसे अधिक रक्त, गर्भवती महिलाओं को लगाया जाता है क्योंकि वो और उनकी कोख में पल रहा बच्चा कुपोषण से पीड़ित होते हैं। उन्होंने कहा कि रायसेन ज़िला अस्पताल में हमेशा खून की कमी होती है क्योंकि सबसे ज़्यादा रक्त गर्भवती महिलाओं, थेलेसीमिया के पेशेंट्स को लगता है। राजेश मोरे के कहना है कि अब लोग रक्तदान के लिए काफी जागरुक हो गए हैं और अपनी शादी की सालगिरह, बर्थडे इत्यादि के अवसर में भी आकर रक्तदान करते हैं।

 

विश्वविद्यालय में खड़ी इस ब्लड डोनेशन लैब के सहायकों ने बताया कि लोग रक्तदान कर गर्व महसूस करते हैं कि किसी की जान बचाने में वो सहायक बने। मोबाइल लैब के एक सहायक ने कहा कि लोग रक्तदान को लेकर बेहद जागरुक हो चुके हैं कि कई बार वो 100 से अधिक रक्तदाताओं का ब्लड ले चुके हैं।

विश्वविद्यालय की सहायक चिकित्सक डॉ. अजलि दुबे ने बताया कि नियमित रक्तादन करने से शारीरिक स्वास्थ अच्छा रहता है क्योंकि डेड सेल्स जिस्म से हट जाते हैं। एक अन्य लैब कर्मचारी कमल किशोर त्यागी ने बताया कि कई संस्थाएं आगे आकर इसी प्रकार से ब्लड बैंक मोबाइल वैन को अपने संस्थान में बुला लेते हैं। रक्तदान करने वाले सभी को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। कुलसचिव प्रो. आर.एन गुप्ता ने रक्तदान करने वाले सभी छात्रों और कर्मचारियों की सराहना की और रक्तदान को महादान बताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल में वेब सीरीज “चिंटू संग चमेली” की स्क्रिप्ट का भव्य विमोचन संपन्न     |      रीवा हादसे के बाद जैन समाज में आक्रोश, संत सुरक्षा नीति और उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग     |     डेढ़ साल बाद भी 334 लाख रुपए से बन रहा जमुनिया-निनोद मार्ग अधूरा, गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण     |     5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 100 यूनिट तक सिर्फ 100 रुपये बिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस की सख्ती, चला वाहन चेकिंग अभियान     |     गंगा दशहरे पर निकली जल जागरूकता कलश यात्रा, गांव के जल स्रोतों की हुई पूजा-अर्चना     |     सड़क पर उतरे रहवासी अयोध्या बायपास 10 लेन हाईवे का विरोध     |     जन्मजात क्लबफुट से पीड़ित मासूम को मिला नया जीवन     |     स्कूल की तैयारी के लिए मेला आयोजित      |     बेगमगंज में हैदर बिका 90 हजार में      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811