Let’s travel together.

अप्रैल में इस दिन से खत्म होगा खरमास, शुरू होंगे शादी-विवाह

0 50

सतीश मैथिल सांचेत रायसेन 

अप्रैल का महीना शुभ अवसर लेकर आया है. पंचांग के अनुसार लंबे समय से चल रहा खरमास समाप्त होने के बाद विवाह के कई अच्छे मुहूर्त मिलेंगे।

ज्योतिषाचार्य पंडित अरुण शास्त्री बताते हैं कि इस महीने शादी कब से शुरू होंगी और कितने शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं हिंदू पंचांग के अनुसार किसी भी शुभ और मांगलिक कार्य को करने के लिए सही मुहूर्त का विशेष महत्व माना जाता है. यह परंपरा सदियों से चली आ रही है. अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है. पंचांग के अनुसार हिन्दू नववर्ष का दूसरा माह वैशाख मास के रूप में जाना जाता है. इस पूरे महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार पड़ेंगे, जो धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माने जाते हैं.

इसी दौरान खरमास का भी समापन होगा, जो अब तक शुभ कार्यों में बाधा माना जाता था सांचेत के ज्योतिषाचार्य पंडित अरुण शास्त्री के अनुसार, अप्रैल में भगवान सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे. इस परिवर्तन के साथ ही खरमास समाप्त हो जाएगा. इसके बाद विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और अन्य सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ समय की शुरुआत मानी जाएगी, जिससे लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिलेगा.

आखिर क्यों लगता है खरमास
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, खरमास के समय सूर्य देव धनु अथवा मीन राशि में स्थित होते हैं. इस कालखंड में सूर्य की तेजस्वी ऊर्जा कुछ मंद मानी जाती है. चूंकि सूर्य को नवग्रहों का अधिपति और आत्मबल का प्रमुख कारक माना गया है, इसलिए उनकी पूर्ण कृपा के अभाव में किए गए मांगलिक कार्य अपेक्षित सफलता प्रदान नहीं कर पाते. इतना ही नहीं, इस अवधि में देवगुरु बृहस्पति भी अपनी संपूर्ण शुभ शक्ति का प्रभाव नहीं दिखा पाते, जिसके कारण शुभ आयोजनों का फल अधूरा या कमजोर रह सकता है

कब खत्म होगा खरमास
हिंदू धर्म में खरमास के समय विवाह और अन्य मांगलिक कार्य करना शुभ नहीं माना जाता. अप्रैल के पहले आधे महीने तक सूर्य देव मीन राशि में रहेंगे, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों पर रोक रहेगी. 14 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करते ही खरमास समाप्त हो जाएगा. इसके बाद 15 अप्रैल से शादी-विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश जैसे सभी शुभ कार्य फिर से शुरू हो जाएंगे और शुभ मुहूर्त उपलब्ध होंगे

अप्रैल माह के शुभ मुहूर्त
अप्रैल 2026 में विवाह के लिए कई शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं, जो नए जीवन की शुरुआत के लिए बेहद मंगलकारी माने जा रहे हैं. इस महीने की शुरुआत के बाद 15 अप्रैल बुधवार को पहला शुभ संयोग बन रहा है, जो विवाह के लिए अनुकूल रहेगा. इसके बाद 20 अप्रैल सोमवार और 21 अप्रैल मंगलवार को भी शादी के लिए अच्छे मुहूर्त हैं, जिनमें वैवाहिक कार्य संपन्न किए जा सकते हैं. महीने के अंतिम दिनों में भी कई शुभ तिथियां मिल रही हैं. 25 अप्रैल, शनिवार और 26 अप्रैल, रविवार को विवाह के लिए श्रेष्ठ समय रहेगा, जिससे दांपत्य जीवन सुखमय होने की मान्यता है.

इसके अलावा 27 अप्रैल सोमवार और 28 अप्रैल मंगलवार को भी शादी के लिए अनुकूल योग बन रहे हैं. वहीं 29 अप्रैल बुधवार को भी विवाह के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा. कुल मिलाकर अप्रैल 2026 का महीना विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए काफी अच्छा माना जा रहा है, जिसमें कई उत्तम तिथियां उपलब्ध हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |     सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811