Let’s travel together.

मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ का प्रशासन कोअल्टीमेटम ,मांगें पूरी नहीं हुईं तो 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन आंदोलन

0 197

सी के पारे रायसेन

मध्य प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ की भोपाल जिला इकाई रायसेन द्वारा सोमवार को कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा, उपायुक्त सहकारी संस्थाएं रायसेन एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के जिला महाप्रबंधक रायसेन व जिला प्रबंधक खाध आपूर्ति निगम व जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम श्री कातुलकर को ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बी.एस. चौहान के आवाहन पर दिया गया।

ज्ञापन में बताया गया कि पूर्व में किए गए कलमबंद आंदोलन के निराकरण के लिए 22 सितंबर 2025 को विभागीय अधिकारियों और महासंघ के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें कर्मचारियों की कई मांगों को मानते हुए निराकरण का आश्वासन दिया गया था। लेकिन आज दिनांक तक उन निर्णयों का पालन नहीं किया गया है, जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है।
महासंघ ने अपनी प्रमुख मांगों में कहा है कि पैक्स सहकारी संस्थाओं में कार्यरत सभी कर्मचारियों को कलेक्टर दर के अनुसार अक्टूबर 2023 से बढ़ा हुआ वेतन दिया जाए और हर माह नियमित वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही विक्रेताओं को 18 माह का बकाया 54 हजार रुपये का भुगतान तत्काल कराया जाए।
इसके अलावा पैक्स में कार्यरत सहायक प्रबंधकों को समिति प्रबंधक के समकक्ष पद पर 60 प्रतिशत पदों पर पदोन्नति देने की प्रक्रिया समय सीमा में पूरी करने का निर्णय लिया गया था, जिसे अब तक लागू नहीं किया गया है। महासंघ ने इसे तत्काल पूरा करने की मांग की है।
ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि पैक्स सहकारी समितियों में कार्यरत कनिष्ठ विक्रेताओं की परिवीक्षा अवधि समाप्त कर उन्हें नियमित विक्रेता का दर्जा दिया जाए। सहकारी समितियों द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं, चना और धान का कमीशन कई वर्षों से लंबित है, जिसका भुगतान तत्काल किया जाए।
महासंघ ने हैंडलिंग चार्ज के मुद्दे को भी उठाते हुए कहा कि पूर्व में नान द्वारा 12 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाता था, जिसे घटाकर 7 रुपये प्रति क्विंटल किया जा रहा है, जबकि वास्तविक खर्च अधिक आता है। इसलिए इस राशि को बढ़ाया जाना आवश्यक है।
महासंघ ने बताया कि मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्यादित, प्रधान कार्यालय न्यू मार्केट तात्या टोपे नगर भोपाल द्वारा भी जिला सहकारी बैंकों को निर्देशित किया गया है कि कार्य सहायक समिति प्रबंधक के समकक्ष कर्मचारियों को समिति प्रबंधक के 60 प्रतिशत पदों पर चयन की कार्रवाई तत्काल पूर्ण की जाए।
महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि 28 मार्च 2026 तक सभी मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो 1 अप्रैल 2026 से जिले की समस्त सहकारी समितियां, उचित मूल्य की दुकानें तथा इनमें कार्यरत प्रभारी प्रबंधक, सहायक प्रबंधक, लेखपाल, कंप्यूटर ऑपरेटर और विक्रेता शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का संचालन बंद कर देंगे। इसके बाद जिला स्तर पर टेंट लगाकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
इस दौरान महासंघ के उपाध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह राजपूत, एवं जिला अध्यक्ष रायसेन, भास्कर शर्मा, जिला प्रभारी अध्यक्ष नरेश राजपूत, कुंवर सिंह दांगी, ज्योति चंद नामदेव, सुभाष शुक्ला, नवल सिंह सहित बड़ी संख्या में समिति प्रबंधक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सोशल ग्रुप पार्श्वनाथ के सदस्यों  नेराजभवन में किया योग      |     रायपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी सरप्राइज चेकिंग कार्यवाही     |     मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न     |     नो शैडो जोन में उमड़ा जनसैलाब, दोपहर 12 बजे कुछ पलों के लिए गायब हुई परछाई, सेल्फी लेने पहुंचे दूर-दूर से पर्यटक     |     अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग की गूंज, विद्यालयों और सरकारी कार्यालयों में हुआ सामूहिक अभ्यास     |     अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया     |     विश्व योग दिवस पर उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं आमजनों के साथ किया योगाभ्यास     |     दिवंगत क्रिकेटरों की स्मृति में आयोजित शिवपुरी क्रिकेट प्रीमियर लीग में क्रिकेट की प्रतिभाऐं कर रही अपना श्रेष्ठ प्रदर्श     |     शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने अपनी दिनचर्या में योग को करें शामिल- स्वास्थ्य राज्यमंत्री      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811