Let’s travel together.

टीम पहल द्वारा निराश्रित पशु-पक्षियों के लिए नगर में लगाए गए जल पात्र

0 103

 रूपेश मेहरा बरेली रायसेन

गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए समाजसेवी संस्था टीम पहल द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों पर निराश्रित पशुओं एवं पक्षियों के लिए जल पात्र रखे गए हैं। टीम पहल का उद्देश्य भीषण गर्मी के मौसम में प्यास से परेशान जीव-जंतुओं को राहत प्रदान करना है

टीम पहल के सक्रिय सदस्यों ने बताया है कि मुख्य स्थानों पर जल पात्र रखे गए हैं जैसे की, बड़ा बाजार, छोटा बाजार, नवीन टॉकीज चौराहा, काली मंदिर, राजीव गांधी बस स्टैंड, पिपरिया नाका, नगर के सार्वजनिक मंदिरों के आसपास क्षेत्र, पार्कों तथा शांत स्थानों पर मिट्टी और प्लास्टिक के पात्रों में स्वच्छ पानी भरकर रखा है, ताकि गाय, कुत्ते, पक्षी एवं अन्य जीव आसानी से पानी पी सकें।
टीम पहल के सदस्यों ने बताया कि गर्मी के दिनों में पानी की कमी के कारण कई पशु-पक्षियों की जान तक चली जाती है, इसलिए सभी नागरिकों को भी इस तरह के छोटे-छोटे प्रयास करने चाहिए। जल पात्र रखने के साथ-साथ टीम द्वारा लोगों से अपील की गई है कि वे इन पात्रों को नुकसान न पहुँचाएं और यदि संभव हो तो उनमें नियमित रूप से पानी भरते रहें।
टीम पहल के सदस्यों ने कहा कि यह अभियान पूरे गर्मी के मौसम में लगातार चलाया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर और अधिक स्थानों पर जल पात्र रखे जाएंगे। इस कार्य में नगर के युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी सहयोग मिल रहा है।
इस सराहनीय पहल से नगरवासियों में सेवा और जीव-दया की भावना जागृत हो रही है तथा लोग भी आगे आकर इस अभियान में सहयोग देने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कियोस्क संचालक से डकैती का खुलासा: राजगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार     |     सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में व्यास पूजन पर विशेष व्याख्यान     |     मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर का आयोजन मौके पर ही दर्जनों समस्याओं का हुआ निराकरण     |     कुल्हा्ड़ी मारकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को 10 वर्ष की सजा     |     आत्मशक्तिकरण से होगा नशा वृत्ति का स्थायी समाधान : बीके प्रियंका     |     ग्राम पंचायत उचेर मुख्यालय अव्यवस्था के घेरे में सडके हुई खराब     |     डिफॉल्टर किसानों के लिए राहत की ढाल बनी ‘कवच’ योजना, 5 हजार से अधिक किसानों को फिर मिलेगा कृषि ऋण     |     बारेलाल सूर्यवंशी को जिला कार्यकारिणी सदस्य की मिली जिम्मेदारी     |     12 घंटे में देवनगर पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा, हत्या की साजिश रचने वाला आरोपी गिरफ्तार     |     रायसेन पुलिस द्वारा शासकीय सांदीपनी स्कूल में “पुलिस सृजन संवाद” कार्यक्रम का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811