Let’s travel together.

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा

0 61

 डॉक्टरों की टीम ने सैकड़ों मरीजों का किया चेकअप, नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित शिव शंकर विद्या मंदिर के सामने बालमपुर में एमएमबी हॉस्पिटल की ओर से शनिवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गीदगढ़, सूखी सेवनिया, बालमपुर, दीवानगंज , प्रेमपुरा, भंवर खेड़ी हिनोतिया भदभदा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में मरीज, बुजुर्ग और महिलाएं पहुंचीं, जिन्हें विशेष उपचार सुविधा प्रदान की गई। शिविर में विभिन्न प्रकार की नि:शुल्क जांचें भी की गईं।
शिविर में अस्पताल के संचालक डॉक्टर अरविंद धाकड़, डॉ जितेंद्र-रमेश गोस्वामी,डॉ बालगोपाल सेन, डॉ शालिनी यादव, डॉ जानवी गौर ने अपनी सेवाएं दीं। इनके साथ नर्सिंग स्टाफ में चैन सिंह, मुस्कान, नितेश सेन, याशी, श्वेता झा, सोनू धाकड़, मुकेश प्रजापति, अमन धाकड़ सहित समस्त एम एम बी हॉस्पिटल टीम ने समर्पित भाव से मरीजों का चेकअप किया और उन्हें नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध कराईं।
शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के तहत मुफ्त इलाज की जानकारी लोगों तक पहुंचाना रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |     स्काउट-गाइड एवं विद्यार्थियों ने किया वृहद वृक्षारोपण     |     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर सिलवानी में जश्न पटाखों और मिठाइयों के साथ मनाया विजय उत्सव     |     मदनी में लगातार सिंचाई मोटर्स पंप की चोरियां,दर्जनों ग्रामीण पहुंचे थाने     |     अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ धरने पर बैठे पटवारी     |     दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने बचाई अपनी सीट, घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को करीब 6 हजार वोटों से हराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811