Let’s travel together.

विकास यात्रा को लेकर मण्डल की बैठक आयोजित

0 173

रामभरोस विश्वकर्मा मण्डीदीप रायसेन

औद्योगिक नगर में भोजपुर विधानसभा की आने वाली विकास यात्रा की तैयारीयेां को लेकर बुधवार को मण्डीदीप मण्डल की बैठक आहूत की गई। जिसकी अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव ने की । बैठक में जिला उपाध्यक्ष अरविंद जैन, जिला उपाध्यक्ष जीवन सिंह पाल, जिला मंत्री प्रेम शंकर साहू, मंडल महामंत्री राजेश भंवरे, ने बताया कि बैठक में मण्डीदीप नगर पालिका में आने वाली विकास यात्रा पर चर्चा की गई। जिसमें वरिष्ठो ने कहा कि विकास यात्रा से शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी नागरिकों के बीच भली-भांति पहुँच सके, इसके लिए जरूरी सभी तैयारियाँ पहले ही पूर्ण की जाए। शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं में हितलाभ का वितरण भी यात्रा के दौरान किया जाए। मंडल महामंत्री अमित जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक के दौरान कहा गया कि जिन वार्डो में योजनाओं से अच्छा विकास कार्य हुआ है, उसे वॉल पेंटिंग पर प्रदर्शित किया जाए। साथ ही पूर्व सैनिकों का सम्मान भी किया जाए।यात्रा के दौरान आयुष्मान कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने की कार्रवाई भी की जाए। वही इस दौरान विकास यात्रा की स्वागत की भी रूपरेखा भी तैयार की गई है। बैठक के दौरान भाजपा में मण्डल पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, नगर पालिका पार्षद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी(दिशा समिति )की  बैठक आयोजित     |     आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित साँची उपडाकघर का वर्चुअल किया गया लोकार्पण     |     सावन के अंतिम को गूंजा हर-हर महादेव, 160 कांवड़ियों ने शिवाजी पर चढ़ाया नर्मदा जल     |     तीन दिन की झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर, दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित     |     एमपी टुडे की खबर का असर ::हाइवे पर गड्ढों से हादसों के बाद जागा एमपी आरडीसी; हाईवे-18 पर शुरू हुआ गड्ढे भरने का काम     |     लावारिश नवजात शिशु को पुलिस की तत्परता से मिला जीवनदान     |     हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा धरसींवा, हजारों कावड़ यात्रियों ने किया मुक्तेश्वर धाम में जलाभिषेक     |     शारडा एनर्जी एंड पावर लिमिटेड, सिलतरा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     मुआवजे की राशि पर फोटो खिंचाकर वाहवाही नहीं, परिवार के साथ खड़े होने की हे जरूरत      |     वेयरहाउस के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली से मूंग चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811