Let’s travel together.

भड़काऊ पोस्ट पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीओपी सोनाली गुप्ता

0 122

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

समाज में सद्भावना ओर आपसी भाईचारा कायम रहे और सभी लोग अपने त्यौहार हर्षोल्लास से मनाए। यही सरकार की मंशा ओर पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है। सोशल मीडिया के जरिए भड़काऊ पोस्ट , आपत्तिजनक पोस्ट या तोड़मरोड़ कर की गई पोस्ट जो लोगों को उकसाने के लिए पोस्ट किए गए हो ऐसे ऑडियो- वीडियो रील , फोटो , संदेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे।

एसडीओपी सोनाली गुप्ता ने बताया कि सामाजिक तनाव या सांप्रदायिक गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। कोई भी व्यक्ति या ग्रुप एडमिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप , फेसबुक , इंस्टाग्राम , टेलीग्राम , टिवटर सहित अन्य माध्यम या अन्य गतिविधियों धार्मिक , जातिगत, सामाजिक , सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने वाले मैसेज , ऑडियो- वीडियो , फोटो पोस्ट शेयर , फॉरवर्ड , लाइक या कमेंट्स करके सद्भाव नहीं बिगाड़ पाए। उल्लंघन करने वाले के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बेगमगंज नगर के 12 , गैरतगंज 5 , देवनगर 7 , गढ़ी 3 एवं नकतरा क्षेत्र के 2 साइबर कैफे संचालकों को भी सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहाकि अपने उपभोक्ताओं का एक रजिस्टर में उसका नाम , पता , मोबाइल नम्बर आवश्यकरूप से दर्ज कर कैफे में वेब कैमरे में उसका फोटो एवं रिकॉर्ड सुरक्षित रखें।
किसी भी व्यक्ति को बिना परिचय पत्र के इंटरनेट का उपयोग नहीं करने दें। दुरुपयोग होने की दशा में संचालक ओर ग्रुप एडमिन जिम्मेदार माने जाएंगे जिन पर भा.न.स. की धारा 223 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 दो मंदिरों पर चोरों का धावा, क्षेत्र में दहशत     |     सेफ क्लिक अभियान,आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची  पुलिस     |     1 जुलाई से बड़ा बदलाव, ग्रामीणों को मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने तेज की तैयारियां     |     बिना ड्राइवर और बिना चाबी के चल पड़ा ट्रक, सीमेंट की बेंच तोड़ पेड़ से टकराया, टला बड़ा हादसा     |     पंचायत का सराहनीय कदम, बदलेगी श्मशान घाट की तस्वीर, सम्मानजनक अंतिम संस्कार की मिलेगी सुविधा     |     गाली-गलौज, धमकी और रास्ता बाधित करने का आरोप, तीन महिलाओं ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार     |     9 सूत्रीय मांगों को लेकर 30 जून को पेंशनर्स सौंपेंगे ज्ञापन, मुख्यमंत्री के नाम रहेगा संबोधित       |     जिले में 28 जून से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान     |     विधायक देवेंद्र जैन की आत्मीयता: शिवपुरी मेले में वात्सल्य गृह के बच्चों संग साझा की खुशियां     |     शिवपुरी-पोहरी ओवरब्रिज का काम सुस्त, दो साल बाद भी अधूरा; जनता हलकान       |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811