Let’s travel together.

हाईवे पर हुई चोरी का सांची पुलिस ने किया खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार

0 47

जुआ-सट्टा व अवैध शराब पर कार्रवाई के बाद चोरी की वारदात का भी किया पर्दाफाश।

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन

क्षेत्र में जुआ, सट्टा और अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही सांची पुलिस ने अब हाईवे पर हुई चोरी की वारदात का भी सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी अमित कोरी निवासी हिराखेड़ा राहतगढ़ ने 4 मार्च 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि भोपाल की रिलायंस कंपनी की फ्रोजन पिकअप वाहन को 3 मार्च की रात करीब 11:30 बजे मेहगांव के पास बायपास पर खड़ा किया गया था। इसी दौरान वाहन में रखा काला बैग, जिसमें तीन मोबाइल फोन, एक पोको कंपनी का मोबाइल, सामान की लस्सी के पैकेट तथा करीब 4000 रुपये नकद सहित कुल लगभग 19 हजार रुपये का सामान रखा था, अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी कर लिया गया।
शिकायत के आधार पर सांची पुलिस ने अपराध क्रमांक 35/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता, एएसपी श्री कमलेश खरपुसे तथा एसडीओपी श्रीमती नीलम चौधरी के मार्गदर्शन में टीम गठित कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने चोरी गए मोबाइल फोन व नकदी में से कुछ रकम बरामद कर ली है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी 
लखन जाटव (23) निवासी संगमपुर रायसेन,
भावेश उर्फ भोला (20) निवासी पटेल नगर रायसेन,
रोहित राजपूत (18) निवासी राहुल नगर रायसेन,
रोशन बैरागी (20) निवासी सेंदोरा रायसेन,
अरुण अहिरवार (21) निवासी भौरा थाना कोतवाली रायसेन,
रोहित बैरागी (19) निवासी राहुल नगर रायसेन तथा एक बाल अपचारी।
सराहनीय भूमिका :
कार्रवाई में थाना प्रभारी जयप्रकाश त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक गणेशराम कुशवंशी, सुनील लोधी, दिलीप कुशवंशी, सुरेश गौड़ तथा आरक्षक सौरभ कुशवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
थाना प्रभारी का कहना है
थाना प्रभारी जयप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सांची क्षेत्र में अपराधों पर नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जुआ, सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ अन्य आपराधिक गतिविधियों पर भी पुलिस की कड़ी नजर है। इसी क्रम में हाईवे पर हुई चोरी की घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है और आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811