भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर फॉल्कन गार्डन के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित होते हुए तालाब में गिरी दो लोगों को मामूली चोट
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर पलटते हुए तालाब में जा गिरा।भोपाल से विदिशा की तरफ जा रही स्कॉर्पियो चालक ने सामने से आ रहे दूसरे वाहन को बचाने का प्रयास किया, इसी दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलटते हुए तालाब में गिर गया।वह तो गनीमत रही कि तालाब में ज्यादा पानी नहीं था नहीं तो एक बड़ा हादसा हो जाता।
हादसे में वाहन सवार दो लोगों को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया जहां पर दोनों सुरक्षित है। गनीमत रही कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और अचानक वाहन मोड़ने को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।
जेसीबी की सहायता से स्कॉर्पियो को तालाब से बाहर निकला गया।
बता दें की भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर अंधे मोड पर सबसे ज्यादा हादसे हो रहे हैं यह अंधे मोड़ राहगीर और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गए हैं रोजाना 40 किलोमीटर मार्ग पर 4 से 5 हादसे हो रहे हैं। दुर्घटना का एक मुख्य कारण रोड की चौड़ाई कम होना है।