Let’s travel together.

सेवा भारती ने मनाया होलिका उत्सव,फूलों की होली में भक्ति और महिला सशक्तिकरण का संगम

0 135

रायसेन। डाइट सभागार में सेवा भारती द्वारा फूलों की होली एवं महिला भजन मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर की 10 एवं 5 ग्रामीण क्षेत्र की भजन मंडलियों ने सहभागिता कर भक्तिमय प्रस्तुतियाँ दीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में सविता  सेन, समाजसेवी श्रीमती मीता वाधवा (भोपाल) एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान श्रीमती किरण प्रसाद उपस्थित रहीं।

 

अपने उद्बोधन में डॉ. किरण शेजवार ने कहा कि यह आयोजन महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। सेवा भारती प्रतिवर्ष ऐसे आयोजनों के माध्यम से सनातन परंपरा, संस्कृति और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देती है।
नगर पालिका अध्यक्ष सविता  सेन ने होली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यहै पर्व हमें पुराने मतभेद भुलाकर नई शुरुआत करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि फूलों की होली प्रकृति के प्रति सम्मान और सौहार्द का संदेश देती है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है।
कार्यक्रम में संस्कार केंद्र गोपालपुर द्वारा सामाजिक विषय पर आधारित नाट्य प्रस्तुति ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। निर्णायक मंडल में अनिल चौरसिया, पं. दुर्गा महाराज एवं श्रीमती सरिता शर्मा ने भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता में गंजबाजार भजन मंडली प्रथम, वार्ड 11 मुखर्जी नगर द्वितीय एवं सलामतपुर तृतीय स्थान पर रही। हाउसिंग बोर्ड भजन मंडली को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। शिवगोमती जनकल्याण समिति बारला द्वारा सभी प्रतिभागी महिलाओं को साड़ियाँ भेंट की गईं।

अंत में महिलाओं ने फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं। भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन हरीश मिश्रा द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नरखेड़ा में निकली 301 मीटर लंबी चुनरी यात्रा,माता रानी के जयकारों से गूंजा गांव     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा, 40 किमी में 150 से ज्यादा जानलेवा गड्ढे     |     गाजे-बाजे के साथ निकले जवारे, माता रानी के जयकारों से गूंजा गांव     |     नवरात्रि ड्यूटी उपरांत राजनांदगांव पुलिस एवं पुलिस बैंड ने की माँ बम्लेश्वरी की भक्ति भाव से आरती     |     पहली बारिश में ही उखड़ने लगी सड़क, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल     |     वाराणसी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा ओवरब्रिज पर फोटो खिंचवा रहे दोस्तों को ट्रक ने रौंदा, 4 की मौत     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रानी तालाब मंदिर तथा देवी पंडालों में की पूजा-अर्चना,गरबा महोत्सव में भी हुए शामिल     |     शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी पर भव्य भगवती जागरण का हुआ आयोजन     |     186वें रामलीला महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु,उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रामलीला को बताया संस्कृति की धरोहर     |     मुनिसंघ 20 अक्टूबर को दीनदयाल नगर में     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811