अनूपपुर में पटवारियों की समस्याओं का समाधान ना होने पर तहसीलदार बरेली को दिया ज्ञापन
रूपेश मेहरा बरेली रायसेन
अनूपपुर में पटवारियों द्वारा समस्याओं के समाधान के लिए की जा रही मांग पूरी ना होने के कारण मध्य प्रदेश पटवारी संघ जिला रायसेन के द्वारा जिला स्तरीय ज्ञापन दिया गया है इस संबंध में मध्य प्रदेश पटवारी संघ बरेली भी उक्त समस्याओं के निराकरण का समर्थन करते हुए बरेली तहसीलदार को दो डब्बे से सामूहिक अवकाश की सूचना हेतु आवेदन पत्र दिया गया है यदि समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो मध्य प्रदेश पटवारी संघ 24 एवं 25 फरवरी को अवकाश पर रहेंगे।
ज्ञापन देने वालों में मध्य प्रदेश पटवारी संघ तहसील इकाई बरेली के अध्यक्ष केशव कुमार धाकड़, कार्यकारी अध्यक्ष आनंद पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश भार्गव,उपा.अमित विदुआ, समन्वयक अमित श्रीवास्तव, राजेश पटेल, सचिन ललित कुमार जरारिया, सह सचिव जितेंद्र कुशवाहा, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, प्रियांश साहू,सुरेखा राजपूत, मीडिया प्रभारी राजेश शिल्पी, प्रवक्ता बामेश्वर नाथ पाठक, गयासुद्दीन मोजूद रहे।