Let’s travel together.

यूजीसी बिल के विरोध में 22 को ‘बच्चे जमा करो’ आंदोलन,भाजपा कार्यालय तक मार्च

0 222

रायसेन। शहर के ऐतिहासिक चित्रगुप्त मंदिर परिसर में सवर्ण समाज के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर यूजीसी बिल के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की।
हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि खत्री ने कहा यूजीसी कानून अव्यवहारिक और भेदभावपूर्ण है , सरकार से इसे वापस लेने की मांग की। प्रस्तावित प्रावधान शिक्षा व्यवस्था के हित में नहीं हैं। भरत सिंह राजपूत ने स्पष्ट किया कि समाज किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि नीतिगत फैसले का विरोध कर रहा है।
श्याम अग्रवाल ने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्थगन दिए जाने के बावजूद मध्यप्रदेश सरकार ने प्रावधान लागू किए हैं, जो न्यायपालिका की भावना के विपरीत है। उनका कहना था कि इससे शैक्षणिक ढांचा प्रभावित होगा और विद्यार्थियों के भविष्य पर असर पड़ सकता है।

22 फरवरी को रैली, भाजपा कार्यालय तक मार्च

नरेन्द्र महेश्वरी ने बताया कि 22 फरवरी (रविवार) को दोपहर 12 बजे महामाया चौक से माता मंदिर चौराहा होते हुए भाजपा कार्यालय तक रैली निकाली जाएगी। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा जाएगा। आंदोलन को ‘बच्चे जमा करो’ नाम दिया गया है।
प्रमोद कांकर ने बताया कि आंदोलन में शामिल लोग काले वस्त्र पहनकर, काले झंडे और काले गुब्बारों के साथ विरोध दर्ज करेंगे। कुछ कार्यकर्ता प्रतीकात्मक रूप से जंजीरों में बंधकर प्रदर्शन करेंगे। युवाओं, विद्यार्थियों और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

किसी वर्ग के खिलाफ नहीं

दीपक ठाकुर ने स्पष्ट किया कि अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग समाज “हमारे भाई हैं” और आंदोलन किसी वर्ग के विरुद्ध नहीं है। 21 फरवरी को विभिन्न समाजों के परिवारों से मिलकर संवाद और एकता का संदेश देने की योजना है।
4 मार्च को ‘समरसता के रंग’ कार्यक्रम
संदीप दुबे ने बताया कि 4 मार्च को महामाया चौक पर “समरसता के रंग” कार्यक्रम के तहत होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी वर्गों के साथ होली खेलकर विरोध दर्ज कराया जाएगा।
संगठनों का दावा है कि जिलेभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रायसेन पहुंचेंगे। कार्यक्रम को पूर्णतः शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न करने की बात कही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ठेका श्रमिकों को ईएसआई व ईपीएफ सुविधाएं नहीं, यूनियन ने की शिकायत     |     मंडीदीप में पानी संकट पर फूटा जनाक्रोश, नगर पालिका अध्यक्ष कार्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन     |     दिनारा के वीरसरोवर तालाब व गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के संरक्षण से खुलेगा रोजगार का रास्ता, पूर्व पार्षद ने दूरदर्शन पर रखी मांग       |     उदयपुरा नगर परिषद का उपयंत्री भोपाल में दो लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार     |     पति-पत्नी के विवाद में पति ने ससुराल में फांसी लगाकर की आत्महत्या     |     हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से गल्ला व्यापारी की पत्नी का दुखद निधन      |     हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी,तीन दुधारू भैंस मृत      |     हमलाकर लूटने वाला आरोपित गिरफ्तार      |     तुलाई में गड़बड़ी पर भड़के किसान, रायसेन-विदिशा मार्ग पर चक्का जाम     |     कुएं में पडा मिला शव पुलिस ने बरामद कर शुरू की जांच     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811