Let’s travel together.

राजस्व भूमि पर वन विभाग के ‘अवैध’ निर्माण के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा; चक्काजाम की चेतावनी

0 89

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले की ​गैरतगंज तहसील के कस्बा ग्गढ़ी में राजस्व विभाग की सुरक्षित भूमि पर वन विभाग द्वारा बिना सूचना के निर्माण कार्य शुरू किए जाने का मामला गरमा गया है। ग्राम गढ़ी के आक्रोशित नागरिकों ने शनिवार को ज्ञापन सौंपकर इस अवैध निर्माण को तत्काल रोकने की मांग की है।

ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि सागर-भोपाल मुख्य मार्ग पर राजस्व की भूमि है। यह जमीन भविष्य में ग्राम के विस्तार के तहत सीएम राइज स्कूल, कॉलेज, हाट बाजार और पार्क जैसे सार्वजनिक उपयोग के लिए सुरक्षित रखी गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग गढ़ी द्वारा इस कीमती भूमि पर बिना किसी पूर्व सूचना के अवैध तरीके से बिल्डिंग का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जो कि पूरी तरह अनुचित है। ग्रामवासियों ने सामूहिक रूप से प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द इस अवैध निर्माण कार्य को नहीं रोका गया, तो आगामी 17 फरवरी को ग्राम गढ़ी के समस्त नागरिक वन विभाग कार्यालय के सामने चक्काजाम और धरना प्रदर्शन करेंगे।

इस अवसर पर सरपंच सयैद मसूद अली पटेल, पूर्व सरपंच भागचंद चौरसिया, पूर्व जनपद जनपद सदस्य खेमचंद चौरसिया, समाज सेवी मोहन जाटव, हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष रवि चौरसिया, राजकुमार कुमार चोरसिया सौरभ चौरसिया, प्रवीन, दीपक, जयदीप, महेंद्र, खिलाना सिंह, लीलाधर, रामगोपाल सेन, राजकुमार यादव, राहुल, जितेंद्र सहित बड़ी संख्या में गढ़ी के ग्रामवासीयों ने ज्ञापन सौंपा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल–विदिशा हाईवे 18 की सड़क पर 1 साल में फिर से हुए गड्ढे     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 6 दिनों से मरीज परेशान     |     हीरा ग्रुप द्वारा संचालित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षणार्थियों  को प्रमाण पत्र वितरित     |     सीएम हाउस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्म दिवस की बधाई देने लगा रहा लोगो का तांता     |     नितिन गौरीशंकर अग्रवाल के साथ धरसीवा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को दी जन्म दिवस की बधाई भेट की  स्वरचित कविता     |     होली को मद्देनजर होटल ढाबा संचालकों की बैठक     |     संकल्प से समाधान अभियान का द्वितीय चरण निराकरण शिविर आयोजित      |     20 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार – पुलिस की सतत कार्रवाई का परिणाम     |     अश्लील चैटिंग और वीडियो कॉल के जरिए डिजिटल अरेस्ट कर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश     |     रायसेन में अवैध ईंट भट्टे से बंधुआ मजदूरी से तीन परिवार को कराया मुक्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811