Let’s travel together.

मैनेजर के घर चोरी करने घुसे, वो जाग गया तो कर दी हत्या और लाश चूने के भट्टे में फेंक दी

0 76

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में लाइम स्टोन कंपनी के मैनेजर की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को बड़ा खुलासा किया है। घर में घुसे चोरों ने मैनेजर के जागने के पर उसे मार दिया था। इसके बाद सबूत छिपाने के लिए शव को चूने के भट्टे में फेंक दिया।

कटनी के कुठला थाना इलाके के कछगवां गांव में सिमको लाइम स्टोन कंपनी के मैनेजर 55 वर्षीय समनू विश्वकर्मा का शव भट्टे में अधजला मिला था। पुलिस ने इस मामले में जब जांच शुरू की तो चार युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने चोरी और हत्या की वारदात कबूल कर ली।

आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि वे रात में चोरी करने के लिए घुसे थे, उसी दौरान मैनेजर नींद से जाग गया और उन्हें देख लिया। वो शोर ना मचा दे इसलिए उसको पकड़कर मार दिया। हत्या के बाद आरोपित डर गए थे, उन्होंने लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसे सिमको कंपनी के भट्टे में ही उसे फेंक दिया।

पुलिस ने बनाई अलग-अलग जांच टीमें

मैनेजर का अधजला शव भट्टे में मिलने के बाद पुलिस ने हत्या की जांच के लिए अलग-अलग टीमें बनाई थी। घर में एक कमरे में नोट बिखरे मिले और वहीं खून के छींटे भी मिले।

पुलिस ने पूछताछ के आधार पर कंपनी के नजदीक रहने वाले संदेही आशीष सिंह ठाकुर, रंजीत सिंह, विनोद सिंह और सनम सिंह को पकड़ा और उनसे पूछताछ की। जिसमें आशीष ने अपने तीनों साथी के साथ मिलकर हत्या करना कबूल किया।

चोरों को पता था किस दिन मजदूरी देता है मैनेजर

आरोपितों ने बताया कि बुधवार व गुरुवार को मैनेजर समनू विश्वकर्मा मजदूरों की मजदूरी का भुगतान करता था। जिसके चलते उन्होंने गुरुवार की रात को घुसकर चोरी करने की योजना बनाई। रात को एक बजे आशीष बाउंड्री कूदकर अंदर पहुंचा और मैनेजर के कमरे में घुस गया था।

इस बीच समनू की नींद खुल गई। उसने रोका तो पीछे से विनोद पहुंच गया और दोनों ने लाठी से हमला कर दिया। बाकी दो आरोपित बाहर खड़े थे। मैनेजर ने भागने का प्रयास किया तो दोनों ने पकड़कर तकिया से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद उन्होंने चाबी निकालकर अलमारी में रखे लगभग एक लाख रुपये निकाल लिए। चोरी करने के बाद मैनेजर की लाश को ठिकाने लगाने के लिए वो उसे लेकर चिमनी के पास पहुंचे और भट्टे में फेंक दिया और भाग गए।

आरोपितों ने मां को दी थी घटना की पूरी जानकारी

पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया कि आशीष व रंजीत ने घटना की जानकारी अपनी मां बृजरानी सिंह को दी थी। आरोपितों ने 20 हजार रुपये भी उसे दिए थे। पुलिस ने महिला को भी सह-आरोपी बनाया है। आरोपितों के पास से चुराए गए 60 हजार रुपये भी जब्त कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जनविश्वास अभियान के बीच सहकारी समिति पहुंचे आयुक्त दीपक सिंह, व्यवस्थाओं का लिया जायजा     |     आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811