Let’s travel together.

सांची विश्वविद्यालय में सरस्वती पूजन के साथ मनी सुभाष चंद्र बोस जयंती

0 52

रायसेन। सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में वसंत पंचमी के उपलक्ष में सरस्वती पूजन संपन्न हुई। साथ ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती भी मनाई गई।
भारतीय चित्रकला विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अधिष्ठाता प्रो. नवीन कुमार मेहता ने सरस्वती पूजन संपन्न कराया।
विश्वविद्यालय के भारतीय दर्शन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन दीक्षित ने सरस्वती पूजन के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा में परा और अपरा विद्या को परिभाषित किया। उन्होंने बताया कि वैदिक काल से ही सरस्वती उपासना के प्रमाण मिलते हैं। डॉ. दीक्षित ने बताया कि इसीलिए इसे सिंधु-सरस्वती सभ्यता कहा जाने लगा।

डॉ. दीक्षित ने कहा कि बचपन से ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्श स्वामी विवेकानंद थे। नेताजी के आध्यात्मिक सफर के बारे में डॉ. दीक्षित ने बताया कि स्वामी विवेकानंद और स्वामी अरबिंदो ने उन्हें बेहद प्रभावित किया था। वे रामकृष्ण मिशन और अरबिंदो आश्रम में जाते थे।
प्रो. नवीन कुमार मेहता ने अपने वकतव्य में बताया कि नेताजी ने चयन होने के बाद भी आई.सी.एस की नौकरी को ठुकरा दिया था क्योंकि वो अंग्रेज़ों की गुलामी नहीं करना चाहते थे। बाद में नेताजी ने ही अंग्रेज़ों के खिलाफ आज़ाद हिंद फौज का गठन किया था।
विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. वैद्यनाथ लाभ एवं कुलसचिव प्रो. आर.एन गुप्ता ने सभी को वसंत पंचमी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर बधाई दी। कार्यक्रम में अकादमिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ छात्रों ने भी जमकर हिस्सा लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 दो मंदिरों पर चोरों का धावा, क्षेत्र में दहशत     |     सेफ क्लिक अभियान,आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची  पुलिस     |     1 जुलाई से बड़ा बदलाव, ग्रामीणों को मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने तेज की तैयारियां     |     बिना ड्राइवर और बिना चाबी के चल पड़ा ट्रक, सीमेंट की बेंच तोड़ पेड़ से टकराया, टला बड़ा हादसा     |     पंचायत का सराहनीय कदम, बदलेगी श्मशान घाट की तस्वीर, सम्मानजनक अंतिम संस्कार की मिलेगी सुविधा     |     गाली-गलौज, धमकी और रास्ता बाधित करने का आरोप, तीन महिलाओं ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार     |     9 सूत्रीय मांगों को लेकर 30 जून को पेंशनर्स सौंपेंगे ज्ञापन, मुख्यमंत्री के नाम रहेगा संबोधित       |     जिले में 28 जून से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान     |     विधायक देवेंद्र जैन की आत्मीयता: शिवपुरी मेले में वात्सल्य गृह के बच्चों संग साझा की खुशियां     |     शिवपुरी-पोहरी ओवरब्रिज का काम सुस्त, दो साल बाद भी अधूरा; जनता हलकान       |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811